Begin typing your search...

क्या इस वजह से भारत से बाहर चले गए हैं विराट कोहली?

कानपुर पहुंचे विराट कोहली का गर्मजोशी से स्‍वागत हुआ। हालांकि, उन्‍होंने फैंस के इस प्यार का ऐसा जवाब दिया जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं होगी।

क्या इस वजह से भारत से बाहर चले गए हैं विराट कोहली?
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Published on: 25 Sept 2024 10:20 PM

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए कानपुर पहुंच चुकी हैं। टीम इंडिया ने मंगलवार को कानपुर की धरती पर कदम रखा और सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। खासतौर पर विराट कोहली को देखने, उनसे मिलने और उन्हें फूल देने की गर्मजोशी अलग ही लेवल पर दिखाई दी। हालांकि, कोहली ने कानपुर के फैंस के इस प्यार का ऐसा जवाब दिया जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं होगी।

विराट का वीडियो हो रहा है वायरल

दरअसल, विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें एक फैन फूल देता है और दूसरे ही पल दूसरा फैन उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करता है लेकिन फिर विराट कोहली अचानक कहते हैं- 'सर मेरे दो ही हाथ हैं।' इतना ही नहीं, विराट फूल किसी और अधिकारी को दे देते हैं और वहां से निकल जाते हैं। अब कई फैंस को उनकी यह हरकत रास नहीं आ रही है और वे इस रवैये के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि पैसा आने के बाद सब अपने आपको भगवान समझने लगते हैं।

क्या इसलिए भारत से बाहर चले गए विराट?

विराट कोहली का यह रवैया देखने के बाद एक सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इसीलिए वह अब भारत से बाहर रहने लगे हैं? बता दें, विराट अपने बेटे अकाय के जन्म के पहले से ही लंदन में रहने लग गए थे। इसके बाद वह टी20 वर्ल्ड कप खेले और तुरंत टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद लंदन लौट गए। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद वह फिर लंदन लौट गए। अब विराट भारत में कम, लंदन में ज्यादा रहते हैं। वह लंदन शिफ्ट हो चुके हैं, इसके बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन माना जाता है कि वह परिवार के साथ लंदन में ही रहते हैं।

ये चीजें मिस करते हैं विराट

विराट कोहली के लंदन रहने की वजह तो अब तक पता नहीं चल पाई है लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने यह जरूर कहा था कि वह सड़कों पर चलना, शॉपिंग करना काफी मिस करते हैं। उन्होंने कहा था कि इंडिया में वह सड़कों पर ना के बराबर चले हैं। जाहिर तौर पर, भारत में विराट कोहली जैसे ही सड़क पर आएंगे तो फैंस उन्हें देखने के लिए टूट पड़ेंगे। यही वजह है कि वह आसानी से बाहर नहीं निकल पाते हैं लेकिन लंदन में जरूर वह सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। कोहली अपने परिवार के साथ आम लोगों की तरह रेस्तरां में खाना खाते हैं, शॉपिंग करते हैं। वह सड़क किनारे बनी दुकानों पर फूल खरीदते हुए भी नजर आए हैं। ऐसा लगता है कि विराट को अब ऐसी जगह ज्यादा रास आती है जहां उन्हें लोग पब्लिक प्लेस में परेशान ना करें और ऐसा तो भारत में हो नहीं पाएगा।

अगला लेख