Begin typing your search...

मैं आऊंगा पर मेरी क्लास मत लगाना... जब खुद फोन कर वैभव ने की थी प्रणित से शो पर आने की बात, वायरल हुआ वीडियो

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी एक पुरानी वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यंग क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी उनके शो में गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं.

vaibhav sooryavanshi
X

वायरल हुआ वैभव सूर्यवंशी का प्रणित मोरे शो का वीडियो

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 12 Jun 2026 5:35 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों वैभव सूर्यवंशी और स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रणित बताते नजर आते हैं कि वैभव ने खुद उन्हें फोन कर शो में आने की इच्छा जताई थी. हालांकि क्रिकेटर ने मजाकिया अंदाज में एक शर्त भी रखी थी कि"मैं आऊंगा, पर मेरी क्लास मत लगाना."

इस शो में प्रणित ने वैभव की जमकर तारीफ की और बाबर आजम को आड़े हाथ लिया. प्रणित मोरे के हालिया विवादों के बीच सामने आई इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है, जहां लोग वीडियो को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं.

शो में कैसे हुई वैभव की एंट्री?

दरअसल वैभव प्रणित मोरे के शो में गए थे. जहां प्रणित ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. एक दिन वैभव ने प्रणित को कहा कि वह अमरावती में हूं, क्यां मैं आपके शो में आ जाऊं. लेकिन आप मेरी क्लास मत लेना. इस पर प्रणित ने कहा कि तू पाकिस्तानियों के बैंड बजाता है. इसलिए तुझे माफ किया.

बाबर आजम पर बनाया मजाक

इसके आगे शो में प्रणित ने कहा कि 'यही असली धुरंधर है. अंडर-19 में क्या बल्लेबाजी की थी. 80 बॉल में 175 रन बनाए थे. क्या तुम लोगों को पता है कि ड्रिंक ब्रेक में अम्पायर खुद वैभव के पास गया और कहा कि भाई ये वनडे है टी-20 नहीं. आगे प्रणित ने कहा कि अब वैभव कॉम्प्लैन के एड में आने लगा है, जहां वह बोलता है आए एम अ कॉम्प्लैन ब्वॉय. अब इसके बाद सारे खिलाड़ियों को लग रहा है कि अच्छा खेलने के लिए कॉम्प्लैन खाना पड़ेगा. बाबर आजम ने भी ये ले लिया, तो लोगों ने उसे बोला कि इसे खाने से हाइट बढ़ती है स्ट्राइक रेट नहीं.

वैभव सूर्यवंशी का शो में क्या रिएक्शन था?

वायरल क्लिप में वैभव ज्यादा बोलते हुए नहीं दिखते. वे बातचीत को नॉर्मल तरीके से आगे बढ़ाते नजर आते हैं. दर्शकों की हंसी और तालियों के बीच उन्होंने कोई कॉन्ट्रोवर्शियल बयान नहीं दिया. वह सिर्फ हंसते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपनी राय दी. एक यूजर ने लिखा, 'वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह प्रणित मोरे से उनके शो में आने से पहले कहा, "भैया, मैं आपके शो में आ जाऊं, पर आप मेरी क्लास मत लेना." अच्छी बात यह है कि एक RR मैनेजर पूरे समय उनके साथ था.यह सूर्यवंशी के लिए अच्छा है. “वैभव भाई, प्लीज़ सिर्फ़ क्रिकेट पर फ़ोकस करो. ये कॉमिक्स आते-जाते रहते हैं.” वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “वैभव को प्रणित और शहबाज़ से दूर रखो...” कुछ लोगों ने प्रणित मोरे की कॉमेडी स्टाइल की आलोचना भी की.

अगला लेख