Colombo Test: श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत तय! सीरीज में क्लीन स्वीप करने से WTC Points Table पर क्या पड़ेगा असर?
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में भारत की जीत लगभग तय मानी जा रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि इस जीत के बाद टीम इंडिया की WTC Points Table में क्या स्थित होगी.
Sri Lanka vs India Colombo Test: भारत और श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल रोके जाने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं. सोनल दिनुशा 7 और केशारा नुवांथा 3 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
इससे पहले, श्रीलंका की पहली पारी महज 290 रन पर सिमट गई और उसे फॉलोआन का सामना करना पड़ा. भारत की ओर से पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3, सारांश जैन को 2, जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला.
श्रीलंका ने भारत पर बनाई 16 रन की बढ़त
श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में Pasindu Sooriyabandara और कामिंडु मेंडिस के अर्धशतक की बदौलत 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है. इससे भारत की पारी से जीतने का सपना टूट गया. Sooriyabandara ने 92, जबकि मेंडिस ने 55रन बनाए. भारत की ओर से अब तक मानव सुथार ने 2, जबकि कृष्णा, सिराज, जडेजा और सारांश जैन ने 1-1 विकेट हासिल किया है.
सोनल दिनुशा ने जड़ी सेंचुरी
श्रीलंका के लिए पहली पारी में सोनल दिनुशा ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 103 रन की पारी खेली. वहीं, Sooriyabandara ने 80 रन बनाए. इसके अलावा, कामिल मिशारा ने 19, मेंडिस ने 32, नुवांथा ने 18 और लाहिरू कुमार ने 12 रन बनाए. वहीं, 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए.
भारत ने पहली पारी में कितने रन बनाए?
इससे पहले, भारत ने पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर घोषित की थी. देवदत्त पडिक्कल ने 117, ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115, कप्तान शुभमन गिल ने 50, ऋषभ पंत नेन 63, रवींद्र जडेजा ने 43, यशस्वी जायसवाल ने 45, केएल राहुल ने 18, सारांश जैन ने 6, मानव सुथार ने 18 और मोहम्मद सिराज ने 3 रन बनाए. प्रसिद्ध कृष्णा 4 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत के जीतने पर WTC Points Table पर क्या होगा असर?
कोलंबो टेस्ट में भारत की जीत लगभग तय मानी जा रही है. श्रीलंका के पास 4 विकेट ही बचे हैं, जबकि अभी एक दिन का खेल होना बाकी है. ऐसे में उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. इस जीत के बाद भारत का पॉइंट्स परसेंटेज यानी PCt 53.33 फीसदी से बढ़कर 57.57 फीसदी हो जाएगा. इससे वह बांग्लादेश को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएगा.
बांग्लादेश के अभी 55.56 फीसदी अंक है. भारत की जीत से वह पांचवें नंबर पर खिसक जाएगा. ऑस्ट्रेलिया अभी भी टॉप पर काबिज है, जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है. भारत ने अभी तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 5 में जीत, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा.




