Begin typing your search...

पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी पर FIR दर्ज, मारपीट और बंधक बनाने जैसे लगे आरोप; 5 पॉइंट में जानें पूरा मामला

पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी शशांक सिंह और उनके पिता पर मारपीट और बंधक बनाने जैसे आरोप लगे हैं. उनके रसोइए ने शशांक और शैलेश सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है.

Punjab Kings
X

Punjab Kings

( Image Source:  ANI )

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए धमाल मचाने वाले ऑलराउंडर शशांक सिंह और उनके पिता मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी है. शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड IPS पिता शैलेश सिंह पर उनके ही रसोइए ने मारपीट, गाली-गलौज और अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

इसके अलावा शशांक और उनके ड्राइवर पर भी आरोप लगे हैं. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के मेंदोरी गांव स्थित शशांक सिंह के घर से जुड़ा है.

5 पॉइंट में जानें पूरा मामला

1. मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले 31 वर्षीय पीड़ित विपेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. उनका कहना है कि उन्हें एक परिचित के माध्यम से रसोइए की नौकरी के लिए भोपाल बुलाया गया था. पीड़ित के मुताबिक, उन्हें ₹15,000 प्रतिमाह वेतन, रहने-खाने की व्यवस्था और भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर काम पर रखा गया था.

2. शिकायत में कहा गया है कि काम शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर भोजन की क्वालिटी को लेकर उन पर से मानसिक दबाव बनाया गया. साथ ही गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़ित का दावा है कि कार्यस्थल का माहौल ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने नौकरी छोड़कर रीवा लौटने की इच्छा जताई थी.

3. शिकायतकर्ता के अनुसार, जैसे ही उन्होंने वापस जाने की बात कही, आरोपियों ने पर उनका मोबाइल फोन छीन लिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सकें. उनका आरोप है कि उन पर जबरन वहीं रुककर काम करने का दबाव बनाया गया.

4. रसोइए का आरोप है कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया था. हालांकि शिकायत के मुताबिक, बाद में दरवाजा खुलवाकर उनके साथ से मारपीट की गई. शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके पिता शैलेश सिंह और परिवार के ड्राइवर ने उनके साथ हिंसक व्यवहार किया.

5. पुलिस की ओर से कराए गए मेडिकल में शिकायतकर्ता के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है. प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मारपीट के आरोपों की जांच की जा रही है. भोपाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके रिटायर्ड आईपीएस पिता शैलेश सिंह और परिवार के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

अगला लेख