Begin typing your search...

19 छक्के, 7 चौके... प्रियांश आर्य ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने भारतीय बल्लेबाज- देखें लिस्ट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में दिल्ली के बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. प्रियांश अब टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

Priyansh Arya
X

Priyansh Arya

( Image Source:  X/ @CricketGuru_CG )

इन दिनों भारत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जा रहा है. जिसमें 24 नवंबर को युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया. दिल्ली और तमिलनाडु के बीच खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में प्रियांश ने महज 68 गेंदों पर 181 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की बरसात कर दी.

हालांकि वह टी20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 8 रन दूर रह गए. इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में प्रियांश ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. उनकी बल्लेबाजी के सामने तमिलनाडु के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.

कैसी रही प्रियांश की पारी?

दिल्ली और तमिलनाडु के बीच मुकाबले में टॉस जीतकर तमिलनाडु ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद दिल्ली की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे प्रियांश आर्या ने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने तमिलनाडु के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया और लगातार बड़े शॉट लगाए. प्रियांश ने केवल 68 गेंदों में 181 रन बना डाले.

उनकी इस पारी में 7 चौके और 19 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 266.18 का रहा. अब प्रियांश आर्य के नाम टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड आयुष बडोनी के नाम था जिनके नाम 55 गेंदों पर 161 रन की पारी खेली थी.

T20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

इस लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस का नाम आता है. जिन्होंने 79 गेंदों पर 188 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उनका ये रिकॉर्ड तोड़ने से प्रियांश आर्य 8 रनों से पीछे रह गए. हालांकि इस लिस्ट में प्रियांश दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

1. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस 188* रन

2. प्रियांश आर्या 181 रन

3. क्रिस गेल 175* रन

4. एरॉन फिंच 172 रन

5. हमजा खान 164* रन

दिल्ली ने कितने बनाए रन?

तमिलनाडु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 275 रन बनाए. जिसमें प्रियांश आर्य के 181, अनुज रावत के 29, नीतीश राणा के 18 और हिम्मत सिंह के 10 रन शामिल रहे. इसके साथ ही दिल्ली अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है.

अगला लेख