Begin typing your search...

न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 रन पर आउट होने के बावजूद Virat Kohli ने रचा इतिहास, Ricky Ponting का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपनी 7 रन की पारी के दौरान इतिहास रच दिया. वे अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा.

virat kohli breaks ricky ponting record
X

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया. वह भले ही 7 रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन इस छोटी सी पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला.

कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मैच शुरू होने से पहले उनके नाम 1971 रन थे. रिकी पोंटिंग ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971 रन बनाए थे. अब दूसरे वनडे में 7 रन की पारी खेलकर कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उनके नाम अब 1978 रन हो गए हैं.

तेंदुलकर तीसरे नंबर पर

सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे, कुमार संगकारा चौथे और सनथ जयसूर्या पांचवें नंबर पर हैं. तेंदुलकर के नाम 1750, संगकारा के नाम 1568 और जयसूर्या के नाम 1519 रन है.

कोहली ने पहले वनडे मैच में 74 रन की शानदार पारी खेली. इसकी बदौलत भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था.

महज 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

भारत के खिलाफ दूसरे वनड मैच में न्यूजीलैंड की पारी महज 134 रन पर सिमट गई. गुरनूर बरार ने 4 विकेट लिए, जबकि आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए. न्यूजीलैंड की ओर से डैरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 31 रन की पारी खेली.

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का सबसे कम टोटल

न्यूजीलैंड ने अपनी धरती पर भारत के खिलाफ वनडे में सबसे कम टोटल बनाया. इससे पहले, उसका सबसे कम स्कोर 1994 में ऑकलैंड में 142 रन था. उस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरी बार न्यूजीलैंड लगातार दो वनडे में 200 रन से कम पर ऑल आउट हुआ. इससे पहले, वह जनवरी-फरवरी 2001 में श्रीलंका के खिलाफ एक सीरीज में लगातार दो मैचों में 200 से कम रन पर आउट हुए थे.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख