Begin typing your search...

NZ vs IND: उम्मीद के मुताबिक नहीं रही भुवनेश्वर की वापसी, 2 मैच में खर्च किए 99 रन; तीसरे T20I से पहले क्या मिला बॉलिंग कोच का मैसेज?

भुवनेश्वर कुमार अभी तक न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही है टी20 सीरीज में काफी महंगे साबित हुए हैं. वहीं अब तीसरे मैच से पहले भुवी को टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल का खास मैसेज मिला है.

Bhuvneshwar Kumar
X

Bhuvneshwar Kumar

( Image Source:  ANI )

New Zealand vs India 3rd T20I: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज के 2 मैच हो चुके हैं, दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है. हालांकि सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी एकबार फिर से चिंता का विषय रही है. इस सीरीज में 4 साल के बाद भुवनेश्वर कुमार की भी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई, फैंस को उनकी गेंदबाजी का बेसब्री से इंतजार था.

लेकिन अभी तक सीरीज में भुवी से उस तरह की गेंदबाजी देखने को नहीं मिली है जिसके लिए वे जाने जाते हैं. अभी तक भुवी 2 मैचों में काफी महंगे गेंदबाज साबित हुए हैं. वहीं अब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भुवी को एक बड़ा मैसेज दिया है.

भुवी के लिए क्या है कोच का मैसेज?

मोर्कल ने तीसरे टी20 मुकाबले से एक दिन पहले कहा "मुझे उनकी वापसी से बहुत हमदर्दी है. चार साल बाद वापसी से उम्मीदें तो होंगी ही. उन्होंने IPL में बहुत अच्छा किया है और बहुत अच्छी बॉलिंग की है. एक चुनौती उम्मीदों को दूर रखना है. दूसरी चुनौती, सिलेक्शन से पहले, उन्होंने एक महीने तक ट्रेनिंग की, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना एक अलग चीज है जहां मार्जिन कम होते हैं। शेड्यूल की वजह से खुद को तैयार करने के लिए उन्हें लिमिटेड ट्रेनिंग के साथ आना पड़ा." मोर्कल की बातों से साफ है कि टीम मैनेजमेंट भुवनेश्वर के शुरुआती प्रदर्शन को देखते हुए भी उनके अनुभव और क्षमता पर भरोसा बनाए हुए है.

कैसा रहा 2 मैचों में प्रदर्शन?

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मुकाबलों में वह काफी महंगे साबित हुए. पहले मैच में उन्होंने 49 रन और दूसरे मुकाबले में 50 रन खर्च किए. दोनों मैचों में भुवनेश्वर को सिर्फ एक-एक विकेट मिला. अभी तक उन्होंने 2 मैचों में 99 रन खर्च किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 12.37 रहा है, जो भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा है.

क्या तीसरे मैच में मिलेगा मौका?

पिछले 2 मैचों में भुवी की खराब गेंदबाजी के बाद सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या तीसरे मैच उनको प्लेइंग इलेवन में रखा जाएगा या फिर बाहर कर दिया जाएगा? हालांकि गेंदबाजी कोच मोर्कल के बयान से लग रहा है कि अभी भुवी को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का टीम का कोई इरादा नहीं है, ऐसे में भुवी एकबार फिर से तीसरे टी20 मैच गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं.

ऐसे में फैंस को उनसे तीसरे मैच में शानदार गेंदबाजी की उम्मीद होगी. भारत सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है और टीम की कोशिश अगले मुकाबले में भी जीत दर्ज करने की होगी. भुवनेश्वर के लिए बाकी मैच अपनी गेंदबाजी सुधारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोबारा प्रभाव छोड़ने का मौका होंगे.

अगला लेख