मैं हर एक पल का शायर हूं... IPL छोड़ते हुए भी धोनी ने शेयर किया ये गाना, कितने बदल दिए बोल, फोटोज में दिखी टीम इंडिया की यादें
IPL से विदाई लेते हुए एमएस धोनी ने फिर शेयर किया 'मैं हर एक पल का का शायर हूं' गाना. बदले बोल और तस्वीरों में दिखाईं टीम इंडिया की यादें.
महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है. क्रिकेट से विदा लेते हुए उन्होंने एक बार फिर अपना फेवरेट गाना शेयर किया है. हालांकि इस बार उन्होंने गाने के बोल में बदलाव किया है. धोनी ने जब 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था तो उन्होंने 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाना शेयर किया था. इसमें उन्होंने अपने डेब्यू से लेकर आखिरी मैच तक की खट्टी-मिट्ठी यादों को समेटा था.
इस बार भी धोनी ने वही किया है, लेकिन इस बार गाने के बोल पूरी तरह से बदल गए हैं. इस बार भी अपने करियर के कई खास पलों को शेयर किया है. उन्होंने अब आईपीएल छोड़ा है, लेकिन इस मौके पर टीम इंडिया के लिए खेलते हुए कुछ खास पलों को भी इसमें डाला है.
ये भी पढ़ें :278 मैच, 5,439 रन और CSK को 5 बार बनाया चैंपियन- आंकड़ों में देखिए MS धोनी का IPL करियर
जैसे इस वीडियो में वो 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ा एक फोटो शेयर करते हैं. एक फोटो में उनके साथ इरफान पठान और वसीम जाफर हैं. एक फोटो में आरपी सिंह है तो युवराज सिंह ने जब एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे तो वो पल भी इसमें जोड़ा है.
धोनी ने वीरेंद्र सहवाग, सचिन, कोहली और रोहित के साथ भी अपनी फोटो शेयर की हैं. इसके बाद उन्होंने आईपीएल और सीएसके से जुड़ी यादें ताजा की हैं.
ये हैं गाने के पूरे बोल
मैं हर एक पल का शायर हूं
हर एक पल मेरी कहानी है
हर एक पल मेरी हस्ती है
हर एक पल मेरी जवानी है
मैं हर एक पल का शायर हूं
रिश्तों का रूप बदलता है, बुनियादें खत्म नहीं होतीं
ख्वाबों और उम्मीदों की मियादें खत्म नहीं होतीं
एक फूल में तेरा रूप बसा, एक फूल में मेरी जवानी है
एक चेहरा तेरी निशानी है, एक चेहरा मेरी निशानी है
मैं हर एक पल का शायर हूं
हर एक पल मेरी कहानी है
हर एक पल मेरी हस्ती है
हर एक पल मेरी जवानी है
मैं हर एक पल का शायर हूं
तुझको-मुझको जीवन अमृत, इन हाथों से पीना है
इनकी धड़कन में बसना है, इनकी सांसों में जीना है
तू अपनी अदा बख्श इन्हें, मैं अपनी वफाएं देता हूं
जो अपने लिए सोची थी कभी, वो सारी दुआएं देता हूं
मैं हर एक पल का शायर हूं
हर एक पल मेरी कहानी है
हर एक पल मेरी हस्ती है
हर एक पल मेरी जवानी है
मैं हर एक पल का शायर हूं
टीम इंडिया से संन्यास लेते हुए MS धोनी ने कौन सा गाना शेयर किया था?
साल 2020 में जब टीम इंडिया से धोनी ने संन्यास लिया था तो तब भी यहीं गाना शेयर किया था लेकिन उस गाने के बोल अलग थे. बात करें उस गाने और इस गाने की लिरिक्स में अंतर की तो 2020 की लिरिक्स वाले गाने के बोल थे मैं पल दो पल का शायर हूं... पल दो पल मेरी कहानी है..पल दो पल मेरी हस्ती है पल दो पल मेरी जवानी वहीं इस गाने की लिरिक्स में हैं कि मैं हर एक पल का शायर हूं.. हर एक पल मेरी कहानी है...
'मैं पल दो पल का शायर हूं' हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार गीतों में से एक है. यह गाना साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म कभी कभी का है. इसे अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था. गाने के जरिए जिंदगी, वक्त, यादों और इंसान की अस्थायी पहचान को बेहद खूबसूरती से बयां किया गया है.
गाने से जुड़ी खास जानकारी-
- फिल्म: कभी कभी (1976)
- गीतकार: साहिर लुधियानवी
- संगीतकार: खय्याम
- गायक: मुकेश
- फिल्म में कलाकार: अमिताभ बच्चन
- फिल्म के निर्देशक: यश चोपड़ा
गाने का खास मतलब: यह गीत बताता है कि इंसान की जिंदगी कुछ पलों की कहानी है. शोहरत, पहचान और वक्त सब बदल जाते हैं, लेकिन यादें और इंसान के काम पीछे रह जाते हैं. इसी वजह से एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेते समय भी इस गाने का इस्तेमाल किया था.




