278 मैच, 5,439 रन और CSK को 5 बार बनाया चैंपियन- आंकड़ों में देखिए MS धोनी का IPL करियर
MS Dhoni IPL Career: धोनी ने IPL में 278 मैचों में 5,439 रन बनाए और CSK को 5 बार चैंपियन बनाया. जानें उनके रिकॉर्ड, छक्के, चौके और कप्तानी के आंकड़े.
भारतीय क्रिकेट में कई खिलाड़ी आए और गए, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में जो पहचान बनाई, वह किसी मिसाल से कम नहीं है. 2008 में टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर 2025 में अपने आखिरी मुकाबले तक धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान बने रहे. कभी बल्ले से आखिरी ओवरों में मैच पलटा, तो कभी विकेट के पीछे अपनी फुर्ती और मैदान पर फैसलों से विरोधियों को चौंकाया. उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार IPL ट्रॉफी जीती और कई सीजन में टीम को फाइनल तक पहुंचाया.
धोनी का IPL सफर सिर्फ खिताबों और रनों की कहानी नहीं, बल्कि दबाव में प्रदर्शन करने, टीम को मुश्किल से निकालने और युवा खिलाड़ियों को भरोसा देने का भी रहा है. CSK पर दो साल का प्रतिबंध लगा तो उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट का दामन थामा और वहां भी टीम को फाइनल तक पहुंचाया. अब करीब 19 साल के इस सफर पर खिलाड़ी के तौर पर विराम लग गया है. 17 नवंबर 2026 को उनके IPL से संन्यास और IPL 2027 से CSK के मेंटर बनने की घोषणा हुई. आइए आंकड़ों के जरिए जानते हैं कैसा रहा माही का पूरा IPL करियर..
1. IPL में MS धोनी का करियर
2. धोनी ने अपने IPL करियर में कब कितनी ट्रॉफी जीती है?
3. MS धोनी ने अपने कप्तानी में IPL में कैसा प्रदर्शन किया? क्या कहते हैं आंकड़े
4. कैसा था धोनी का IPL करियर, देखिए रिपोर्ट
5. IPL में MS धोनी का कैसा रहा आखिरी दौर
6. जब CSK के अलावा इस टीम से खेले थे MS धोनी
MS धोनी का ऐसा रहा आईपीएल करियर वहीं बात करें बात करें कि IPL से अलविंदा लेने के बाद माही क्या करेंगे तो बता दे कि वे CSK के लिए मेंटर बनने की घोषणा हुई हैं.




