Begin typing your search...

एक दूजे के हुए Kuldeep Yadav और Vanshika, ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें आई सामने

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav ने 14 मार्च 2026 को मसूरी के मशहूर होटल में बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लिए. क्रिकेट जगत के कई सितारों की मौजूदगी में हुई इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

एक दूजे के हुए Kuldeep Yadav और Vanshika, ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें आई सामने
X
( Image Source:  X: @JeetN25 )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 14 March 2026 11:34 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत का जश्न मनाया, और अब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी एक नया अध्याय शुरू कर लिया है. बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ उन्होंने 14 मार्च 2026 को मसूरी की खूबसूरत वादियों में शादी के सात फेरे लिए.

यह शादी न सिर्फ दो दिलों का मिलन थी, बल्कि एक लंबी दोस्ती का फल भी, जो कानपुर की गलियों से शुरू होकर अब जीवन भर की साझेदारी में बदल गई. दोनों एक-दूसरे से महज 3 किलोमीटर दूर पले-बढ़े थे, और वंशिका ने कुलदीप के शुरुआती संघर्ष के दिनों से लेकर विश्व कप विजेता बनने तक हर कदम पर साथ दिया.

वंशिका, जो मेलबर्न में पढ़ाई करने के बाद फिलहाल LIC में अधिकारी के रूप में काम करती हैं, ने कभी इस रिश्ते को सोशल मीडिया पर फ्लेक्स नहीं किया बस चुपचाप साथ निभाया. शादी वेलकमहोटल द सेवॉय में एक प्राइवेट लेकिन धूमधाम से भरे अंदाज में हुई। हल्दी-मेहंदी से शुरू हुए उत्सव में क्रिकेट जगत के कई सितारे शामिल हुए—टी20 विश्व कप विजेता टीम के साथी तिलक वर्मा और रिंकू सिंह से लेकर युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला और फील्डिंग कोच टी दिलीप तक.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, खासकर वो पल जब आतिशबाजी की रोशनी में वे हाथ में हाथ डालकर चलते नजर आए।कुलदीप ने शादी को पहले नवंबर 2025 में प्लान किया था, लेकिन विश्व कप पर पूरा फोकस रखने के लिए इसे टाल दिया। अब, ट्रॉफी जीतने के बाद यह शादी उनके लिए दोहरी खुशी का मौका बन गई.

चहल ने X पर लिखा, 'मुझे बहुत खुशी है कि तुम्हें तुम्हारा सच्चा प्यार मिल गया. खूबसूरत जिंदगी के लिए शुभकामनाएं, छोटे भाई।"तिलक वर्मा, जो मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 की तैयारी में जुटने से पहले यहां पहुंचे, ने कहा था कि वे पहले कुलदीप की शादी में मस्ती करेंगे, फिर मैदान पर लौटेंगे.

सूरी में कुलदीप यादव की शादी, बागेश्वर महाराज पहुंचे और दिया आशीर्वाद. पुज्य सरकार आज मसूरी पहुंचे, जहां भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलर कुलदीप यादव की शादी में शामिल हुए और उन्हें आशीर्वाद दिया. इस दौरान सरकार ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और चित्र भेंट किया और नवदंपति को आशीर्वाद दिया. साथ ही उन्होंने कुलदीप यादव के परिवार से भी भेंट कर शुभकामनाएं दीं.

स्‍पोर्ट्स न्‍यूज
अगला लेख