Begin typing your search...

IND vs WI: भारत या वेस्टइंडीज, ODI में किसका पलड़ा है भारी? जानें पहले वनडे को कब और कहां देख सकेंगे लाइव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुअनंतपुरम में खेला जाएगा. इसे आप जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकेंगे. इस मैच में फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे.

IND vs WI: भारत या वेस्टइंडीज, ODI में किसका पलड़ा है भारी? जानें पहले वनडे को कब और कहां देख सकेंगे लाइव
X

India vs West Indies First ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होने वाली है. पहला मैच केरल के तिरुअनंतपुरम में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा, क्योंकि इस सीरीज के बाद दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं.

भारतीय टीम शुभमन गिल, जबकि वेस्टइंडीज शाई होप की कप्तानी में खेलने उतरेगी. दोनों टीम की कोशिश पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने पर होगी.

IND vs WI Match को कब और कहां देख सकेंगे लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे को आप मोबाइल पर JioHotstar, जबकि टीवी पर Star Sports नेटवर्क पर देख सकते हैं. मैच का प्रसारण 2 बजे से होगा. हालांकि, आप इसे 1 बजे से लाइव देख सकते हैं.

वनडे में भारत और वेस्टइंडीज में से किसका पलड़ा है भारी?

वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 142 वनडे मैच हुए हैं, जिसमें से भारत ने 72 मैचों में जीत हासिल की है. वेस्टइंडीज केवल 64 मैच ही जीत पाया है. वहीं, 4 मैच बेनतीजा और 2 मैच टाई रहे.

हाल के सालों में टीम इंडिया का प्रदर्शन और भी शानदार रहा है. साल 2013 के बाद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 13 वनडे सीरीज जीती हैं. इसके अलावा, वेस्टइंडीज की टीम भारत में पिछले 24 सालों से कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है.

जब कैरेबियन गेंदबाजों पर जमकर बरसे 'हिटमैन'

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में खेले गए चौथे वनडे में 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली उन्होंने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में 137 गेंदों में 162 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 20 चौके निकले.

वेस्टइंडीज के खिलाफ Vizag में दिखा था कोहली का तूफान

रोहित शर्मा के अलावा, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर विराट कोहली भी जमकर बरस चुके हैं. उन्होंने Vizag ccsx खेले गए 2018 में खेले गए दूसरे वनडे में 129 गेंदों पर नाबाद 157 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने सबसे तेज 10 हजार वनडे रन बनाए थे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

बेंच पर बैठे खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, ऑकिब नबी डार. गुरनूर बरार और नमन धीर.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख