Begin typing your search...

IND vs WI: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20 रिकॉर्ड, 14 साल बाद इस मैदान पर डालेंगे इंटरनेशनल गेंद; देखें आंकड़े

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है. इस मैच में भुवनेश्वर कुमार खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं, क्योंकि उनको चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है.

bhuvneshwar kumar
X

bhuvneshwar kumar

( Image Source:  ANI )
विशाल पुंडीर
Edited By:विशाल पुंडीर3 Mins Read

Updated on: 17 Oct 2026 10:25 AM IST

India vs West Indies 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बदली-बदली नजर आने वाली है, क्योंकि चौथे मैच में चोट के कारण तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पांचवें टी20 से बाहर हो गए, जिनकी जगह स्विंग के बादशाह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है.

करीब 4 साल के बाद भुवी को टीम इंडिया के लिए कोई इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला. भुवनेश्वर की वापसी टीम इंडिया में वापसी हर कोई चाह रहा था क्योंकि पिछले 2 आईपीएल सीजन जिस तरह से उन्होंने आरसीबी के लिए गेंदबाजी की है और टीम के लगातार 2 ट्रॉफी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है उसको हर कोई जानता है. दूसरी तरफ एम. चिन्नास्वामी में भुवी का गेंदबाजी रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है.

कैसा एम. चिन्नास्वामी पर भुवी का रिकॉर्ड?

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है, वैसे इस मैदान पर भुवी को एक ही इंटरनेशनल मैच में गेंदबाजी करने का मौका मिला है, लेकिन अपने टी20 करियर में उन्होंने यहां काफी मैच खेले हैं. इस मैदान पर भुवी ने अभी तक 24 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 31 विकेट चटकाए हैं.

भुवनेश्वर कुमार ने अपना टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी इसी मैदान पर साल 2012 में किया था. उस समय पाकिस्तान के सामने कमाल की गेंदबाजी करते हुए भुवी ने महज 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे. जो उनका इस मैदान पर अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा है. अब 14 साल बाद एक बार फिर से भुवी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कोई इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हैं.

कैसे हैं भुवी के T20I आंकड़े?

भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 87 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 90 विकेट हासिल किए हैं. टी20 इंटरनेशनल में भुवनेश्वर को टीम इंडिया के लिए आखिरी बार साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था. इस मैच में भुवी ने 4 ओवर में 35 रन खर्च किए थे और उनको कोई विकेट नहीं मिला था, इसके बाद भुवी टीम इंडिया से बाहर हो गए थे.

कैसी होगी भारत की संभावित Playing 11?

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई.

अगला लेख