Begin typing your search...

IND vs WI: चौथे T20I में हार के बावजूद अभिषेक और संजू ने बनाया खास रिकॉर्ड, जानें किस मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा

टीम इंडिया को चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 24 रनों से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. हालांकि इस मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने खास उपलब्धि अपने नाम की.

abhishek sharma and sanju samson
X

abhishek sharma and sanju samson

( Image Source:  ANI )

India vs West Indies 4th T20I: भारत ओर वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद के राजावी गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को वेस्टइंडीज ने 24 रनों से जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी भी कर ली. मैच में टीम इंडिया की बेहद खराब गेंदबाजी देखने को मिली, जिसके वेस्टइंडीज ने पहाड़ जैसा लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था.

हालांकि टीम इंडिया की हार के बावजूद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है. अभिषेक इस मैच में ज्यादा लंबी पारी तो नहीं खेल पाए लेकिन एक छक्का लगाने के साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया. वहीं संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ छक्कों की बरसात करके रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के साथ एक खास लिस्ट में जगह बनाई है.

अभिषेक ने कौन सा तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड?

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अभिषेक ने साल 2026 में अपना 69वां छक्का लगाकर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के लगाए थे. इस साल भारत को अभी छह और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं, ऐसे में अभिषेक के पास अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका है.

संजू ने कौन सा किया कारनामा?

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की. हैदराबाद में खेले गए मैच में संजू ने महज 23 गेंदों पर 56 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. अपनी इस पारी के साथ ही संजू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन गए. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के बीच छक्के लगाने के मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर हैं. उनके नाम इस फॉर्मेट में 205 छक्के दर्ज हैं.

कैसा रहा मैच का हाल?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में महज 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान शाई होप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. इसके बाद टीम इंडिया 19.3 ओवर में 223 रन ही बना पाई थी, टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने 56, तिलक वर्मा ने 43 और नीतीश रेड्डी ने 41 रनों की पारी खेली.

अगला लेख