IND vs WI: संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, किसको मिलेगा मौका; पहले T20I में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की संभावित Playing 11?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. हर किसी की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर रहने वाली हैं. देखना होगा कि प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी में से किसको मौका मिलता है.
vaibhav sooryavanshi and sanju samson
India vs West Indies 1st T20I: वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरु हो रही है, पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को शाम 7 बजे लखनऊ में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी, वहीं अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. हाल ही में भारतीय टी20 टीम जापान में खेले गए एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीतकर आई है. हालांकि अब टीम इंडिया के सामने नई चुनौती होने वाली है. वहीं सबसे बड़ी चुनौती होगी पहले टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना.
क्योंकि टी20 टीम में एक से बढ़कर खिलाड़ी मौजूद हैं, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन से लेकर तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह इन सब पर नजरें रहने वाली है जो अभी-अभी एशियन गेम्स खेलकर वापस भारत लौटे हैं. दूसरी तरफ फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि प्लेइंग इलेवन में अब टीम इंडिया की सलामी जोड़ी कैसी होने वाली है, क्या संजू सैमसन को अभिषेक के साथ देखा जाएगा या फिर अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देगी?
कैसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी?
पहले टी20 मैच में एकबार फिर से फैंस को वैशव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करते हुए दिख सकती है और संजू सैमसन बाहर रह सकते हैं. क्योंकि एशियन गेम्स 2026 में संजू का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था उनके बल्ले से 2 मैचों में 9 रन ही निकले थे. दूसरी तरफ वैभव ने 2 मैचों में 53 रनों की पारी खेली थी. जिसके चलते एकबार फिर वैभव को मौका मिल सकता है.
कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11?
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.
T20I में कैसा है IND vs WI का हेड-टू-हेड?
टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिनमें से टीम इंडिया ने 20 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं वेस्टइंडीज को 10 मैचों में ही जीत मिल पाई है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. ऐसे में टीम इंडिया का वेस्टइंडीज पर टी20 क्रिकेट में पलड़ा भारी नजर आता है.




