Begin typing your search...

IND vs ENG: 0-4 से T20I सीरीज में मिली हार, अब वनडे में कितनी बदल जाएगी भारतीय टीम, संभावित Playing 11 पर एक नजर

भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज में अब टीम इंडिया बदली-बदली दिखने वाली है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल की वापसी हो रही है.

IND vs ENG
X

IND vs ENG

( Image Source:  X/ @BCCI )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर3 Mins Read

Updated on: 13 July 2026 12:05 PM IST

India vs England ODI Series: टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज में मिली हार के बाद कई खिलाड़ियों और कोच की रणनीतियों पर भी सवाल उठे हैं. आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी इंग्लैंड में अपना जलवा नहीं बिखेर पाए. वहीं अब दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है.

सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने वाला है. जिसमें टीम इंडिया बदली-बदली दिखने वाली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से भारतीय जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं. वहीं टीम इंडिया टी20 सीरीज की हार को भुलाकर अब वनडे में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी.

कितनी बदल जाएगी टीम इंडिया?

वनडे सीरीज में भारतीय टीम लगभग पूरी ही बदल जाएगी. जहां टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी नहीं बल्कि शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली दिखने वाले हैं. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दिख सकते हैं. वनडे में कप्तान जरूर बदल जाएगा, लेकिन उपकप्तान वहीं रहने वाला है.

शुभमन गिल एक बार फिर से कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, इसके अलावा श्रेयस अय्यर उपकप्तान रहने वाले हैं. वहीं गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय के बाद वनडे मैच खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.

कैसी होगी संभावित प्लेइंग इलेवन?

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा.

कैसा है वनडे में हेड-टू-हेड?

वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का इंग्लैंड के ऊपर दबदबा देखने को मिला है. अभी तक दोनों टीमों के बीच 110 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से टीम इंडिया ने 61 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड को 44 मैचों में जीत मिली है. वहीं टीम इंडिया ने घर के बाहर 18 मुकाबले इंग्लैंड से जीते हैं.

अगला लेख