Thala For Reason! धोनी ने ऐसा कौन-सा 'गुरुमंत्र' दे दिया? जिससे Noor Ahmad ने लिख दी KKR के हारने की स्क्रिप्ट
MS Dhoni की सलाह के बाद Noor Ahmad ने KKR के खिलाफ 4 ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया. उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत CSK ने KKR को 32 रन से हराकर IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की.
MS धोनी की टिप आई काम, नूर अहमद ने 11वें ओवर में पलटा मैच
CSK vs KKR, Noor Ahmad 3 Wickets: चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 32 रन रन से हरा दिया. सीएसके ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए, जिसके जवाब में केकेआर 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी. चेन्नई की तरफ नूर अहमद ने किफायती और शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. नूर की शानदार गेंदबाज़ी ने मैच का रुख बदल दिया. उनके इस प्रदर्शन के पीछे 'थाला' यानी एमएस धोनी की सलाह को माना जा रहा है.
चेन्नई के असिस्टेंट बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम ने खुलासा किया कि नेट सेशन के दौरान धोनी ने नूर अहमद से लंबी बातचीत की थी और उन्हें अपनी लेग-ब्रेक गेंदों पर ज्यादा काम करने की सलाह दी थी. इस सलाह का असर मैच में साफ देखने को मिला. नूर अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. श्रीराम ने मैच के बाद कहा कि इस विकेट पर नूर अहमद को टर्न मिला और उन्होंने गेंद पर ज्यादा साइड-स्पिन डाली, जिससे बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना मुश्किल हो गया.
किस ओवर मे पलटा मैच?
193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही कोलकाता की टीम 10 ओवर में 79/3 के स्कोर पर थी और मुकाबला संतुलित नजर आ रहा था, लेकिन 11वें ओवर में नूर अहमद ने लगातार गेंदों पर अजिंक्य रहाणे और कैमरन ग्रीन को आउट कर मैच पूरी तरह चेन्नई की ओर मोड़ दिया. इसके बाद KKR का स्कोर 85/5 हो गया और टीम दबाव से बाहर नहीं निकल सकी. रोवमैन पॉवेल (31*) और रामदीप सिंह (35) ने कोशिश जरूर की, लेकिन बढ़ती रन रेट के सामने टीम पीछे रह गई.
ये भी पढ़ें :80 दिन-18 मैच और सात 0, फिर भी Abhishek Sharma पर नहीं कोई सवाल; आदत या आंकड़े हैं वजह?
नूहर अहमद ने अब तक कितने विकेट चटकाए हैं?
इस सीजन में नूर अहमद ने 5 मैचों में 4 विकेट लिए हैं, जिनमें से 3 विकेट इसी मुकाबले में आए. कोचिंग स्टाफ का मानना है कि शुरुआती मैचों में फ्लैट विकेट होने की वजह से उन्हें ज्यादा मदद नहीं मिली थी. हालांकि इस मैच में उन्होंने आक्रामक गेंदबाज़ी करते हुए साबित कर दिया कि सही परिस्थितियों में वह मैच विनर साबित हो सकते हैं.




