Asian Games 2026 में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन, किसने जीता गोल्ड और मेडल टैली में किस देश ने किया टॉप? आंकड़ों में जानें
भारत ने Aichi-Nagoya Asian Games 2026 का अभियान 85 पदक, 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया. तीरंदाजी 5 गोल्ड के साथ सबसे सफल स्वर्ण खेल रहा, जबकि एथलेटिक्स ने 24 और शूटिंग ने 15 पदकों के साथ कुल पदक संख्या में सबसे बड़ा योगदान दिया.
Aichi-Nagoya Asian Games 2026 में भारत का सफर 85 पदकों के साथ खत्म हुआ. 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा. चीन 341 पदकों और 169 गोल्ड के साथ सबसे ऊपर रहा. वहीं, मेजबान जापान 269 पदकों और 83 गोल्ड के साथ दूसरे, जबकि दक्षिण कोरिया 150 पदकों और 39 गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर रहा. भारत ने उज्बेकिस्तान सहित कई मजबूत एशियाई खेल राष्ट्रों को पीछे छोड़कर टॉप-4 में जगह बनाई.
भारत के लिए यह अभियान केवल पदकों की संख्या तक सीमित नहीं रहा. 21 अलग-अलग खेलों में पदक जीतना बताता है कि भारतीय खेलों का दायरा लगातार फैल रहा है. तीरंदाजी ने 5 गोल्ड के साथ सबसे ज्यादा स्वर्ण दिलाए, जबकि एथलेटिक्स ने कुल 24 पदकों के साथ सबसे बड़ा पदक योगदान दिया. शूटिंग ने 15, तीरंदाजी ने 9, बॉक्सिंग और कुश्ती ने 6-6 पदक दिलाए. क्रिकेट, हॉकी और कबड्डी में पुरुष और महिला टीमों ने गोल्ड जीतकर टीम स्पोर्ट्स में भी भारत की ताकत दिखाई.
भारत ने कुल कितने मेडल जीते?
भारत ने एशियन गेम्स में कुल 85 मेडल जीते. इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्च शामिल हैं.
एशियन गेम्स मेडल टैली: टॉप-5 देश
एशियन गेम्स मेडल टैली में चीन 169 गोल्ड के साथ टॉप पर है. दूसरे नंबर पर जापान, तीसरे पर कोरिया और चौथे स्थान पर भारत है. पांचवें नंबर पर उज्बेकिस्तान है.
भारत ने किन खेलों में जीता स्वर्ण पदक?
भारत ने कुल 21 स्वर्ण पदक जीते. इनमें से सबसे ज्यादा 5 गोल्ड आर्चरी यानी तीरंदाजी में आए. महिला कंपाउंड टीम, मिक्स्ड कंपाउंड टीम, पुरुष कंपाउंड टीम, महिला रिकर्व टीम और महिला व्यक्तिगत रिकर्व में स्वर्ण पदक जीते. कुमकुम मोहोड एशियन गेम्स में व्यक्तिगत रिकर्व गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.
भारत ने किन खेलों में जीता सिल्वर मेडल?
भारत ने शूटिंग और एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा सिल्वर मेडल जीते. एथलेटिक्स में 9, जबकि शूटिंग में 8 रजत पदक देश को मिले.
भारत ने किन खेलों में जीता ब्रॉन्ज मेडल?
भारत ने एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 14 ब्रॉन्ज मेडल जीते. वहीं, शूटिंग में 4, जबकि बॉक्सिंग में 3 कांस्य पदक मिले.
एशियन गेम्स में किसने जीते गोल्ड मेडल?
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने तीरंदांजी में 5 गोल्ड मेडल जीते. इसके अलावा, क्रिकेट, हॉकी और कबड्डी में भी 2-2 गोल्ड मिला.
पिछले एशियन गेम्स में कैसा था भारत का प्रदर्शन?
चीन के हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स 2023 में भारत ने कुल 107 पदक जीते थे. इसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल है.
कई ‘पहली बार’ और लंबे इंतजार का अंत
Aichi-Nagoya Games की सबसे खास बात सिर्फ 21 गोल्ड नहीं रही, बल्कि कई ऐसे रिकॉर्ड बने जो भारतीय खेल इतिहास में पहली बार दर्ज हुए. कुमकुम मोहोड का व्यक्तिगत रिकर्व गोल्ड, प्रनवी उर्स का गोल्फ गोल्ड और सॉफ्ट टेनिस में जय मीना का पदक इसी कड़ी का हिस्सा रहे. मिश्रित मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने भारत का पहला एशियन गेम्स पदक जीता. एथलेटिक्स में भी कुछ लंबे इंतजार खत्म हुए- इन उपलब्धियों ने दिखाया कि भारत का पदक अभियान अब सिर्फ पारंपरिक खेलों तक सीमित नहीं है.




