NZ vs IND: विराट कोहली को पछाड़ अभिषेक शर्मा बने T20 के नए बादशाह, किस टूर्नामेंट में कितने लगाए शतक; देखें आंकड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक लगाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा के नाम अब टी20 में 11 शतक दर्ज हो गए हैं.
Abhishek Sharma
टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी, इस मैच को जीतने के लिए भारत के सामने 199 रनों का टारगेट था, जिसको टीम इंडिया ने 40 गेंद पहले ही हासिल कर लिया. मैच में भारतीय टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर शतक जड़ा.
अभिषेक के बल्ले से 113 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 छक्के शामिल रहे. इसके साथ ही अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. अभिषेक अब टी2द क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
ChatGPT
ChatGPT
विराट कोहली को पछाड़कर अभिषेक शर्मा अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम अब टी20 क्रिकेट में 11 शतक दर्ज हो गए हैं, वहीं विराट कोहली के नाम 10 शतक हैं.
किस-किस टूर्नामेंट में अभिषेक ने कितने लगाए शतक?
ChatGPT
ChatGPT
अभिषके शर्मा टीम इंडिया के लिए अभी केवल टी20 फॉर्मेट ही खेलते हैं. उन्होंने टी20 के अलग-अलग टूर्नामेंट में शतक लगाए हैं. अभिषेक ने आईपीएल में सनराइजर्स की तरफ से 4 शतक लगाए हैं. वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी 3 शतक लगा चुके हैं.
T20I में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
ChatGPT
ChatGPT
बात अगर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज की करें तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम सबसे पहले आता है. रोहित ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 5 शतक लगाए थे.
T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
ChatGPT
ChatGPT
वहीं अगर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाजों की करें तो वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का नाम पहले नंबर पर आता है. क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में कुल 22 शतक लगाए थे.




