Begin typing your search...

Weekly Rashifal: नौकरी, पेसा और प्रेम जीवन में क्या होगा बदलाव? जानें 16 से 22 मार्च तक कैसा रहेगा मेष से कर्क राशि वालों का दिन

16 से 22 मार्च 2026 का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए तरक्की और नए अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी. जानिए मेष से मीन तक 4 राशियों के लिए करियर, पैसा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह.

weekly horoscope 16-22 march 2026 mesh se meen saptahik rashifal
X
( Image Source:  AI Sora )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro4 Mins Read

Updated on: 15 March 2026 3:28 PM IST

Weekly Horoscope March 16-22, 2026: 16 से 22 मार्च का नया सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, अवसर और कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का असर हर राशि के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, तो कुछ को अपने फैसलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. ऐसे में जानिए मेष से मीन तक 4 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह पूरा सप्ताह और किन मामलों में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

मेष साप्ताहिक राशिफल

तत्व: अग्नि

स्वामी ग्रह: मंगल

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी अनुकूल रहने वाली है, हालांकि आगे चलकर परिस्थितियां थोड़ी मिश्रित हो सकती हैं. इस दौरान सेहत में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में भाग्य का सहयोग मिलेगा और धन संबंधी स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी. प्रेम जीवन में साथी का सहयोग और समझदारी आपका मन प्रसन्न रखेगी. इस सप्ताह किसी के प्रभाव में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का मध्य थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. निवेश से जुड़े जोखिम भरे फैसले टालना बेहतर रहेगा. नए काम या नए रिश्तों को लेकर धैर्य बनाए रखें.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

तत्व: पृथ्वी

स्वामी ग्रह: शुक्र

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियों के साथ शुरू हो सकता है, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य आपको इनसे उबरने में मदद करेंगे. परिवार में पहले से चला आ रहा कोई पुराना मुद्दा फिर से सामने आ सकता है, जिसे शांति और विवेक से सुलझाने की आवश्यकता होगी. करियर और व्यापार के मामले में यह सप्ताह काफी शुभ साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि रिश्तों और प्रेम जीवन के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: वायु
  • स्वामी ग्रह: बुध

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता से भरा रहेगा. कामकाज को लेकर आप काफी सक्रिय और सजग रहेंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा. अपनी बुद्धिमत्ता और संवाद कौशल के बल पर आप कठिन से कठिन काम को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे. नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आ सकता है. आपके कई योजनाबद्ध कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. मेहनत का उचित परिणाम मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को किसी महत्वपूर्ण सौदे से लाभ मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय शुभ समाचार लेकर आ सकता है, खासकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत छात्रों को सफलता मिल सकती है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

कर्क साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: जल
  • स्वामी ग्रह: चंद्र

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह कुछ मामलों में सफलता और कुछ में इंतजार का संकेत देता है. कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें निभाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. इस सप्ताह दूसरों पर अधिक निर्भर रहने से बचें, नहीं तो काम अधूरा रह सकता है. मानसिक तनाव के कारण करीबी लोगों से मतभेद होने की संभावना है. सप्ताह के मध्य में आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. कारोबार करने वालों को थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों और प्रेम संबंधों में सप्ताह के अंत तक कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

धर्मराशिफल
अगला लेख