Weekly Horoscope 16-22 March: धनु-मकर को करियर में फायदा, कुंभ को सावधान रहने की जरूरत
इस सप्ताह धनु और मकर राशि वालों को करियर और व्यापार में अच्छे अवसर मिलने की संभावना है, जबकि कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं मीन राशि वालों के लिए यह समय नई योजनाएं बनाने और करियर में आगे बढ़ने का अवसर लेकर आ सकता है.
Weekly Horoscope: नया सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल के साथ कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है. इस दौरान कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, तो वहीं कुछ को खर्च और फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह क्या संकेत दे रहा है.
धनु साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: गुरु
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मकता और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है. पूरे सप्ताह आप अपने काम को लेकर सक्रिय और उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना है. जरूरी कार्यों के लिए यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. सप्ताह के मध्य में दूसरों की बातों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है, क्योंकि फिजूलखर्ची परेशानी का कारण बन सकती है. सप्ताह के अंत में अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें.
मकर साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: शनि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी. नौकरी करने वालों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं और कोई बड़ी डील भी संभव है. हालांकि विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. इस दौरान लाभकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी सी गलती रिश्तों में दूरी ला सकती है. सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: शनि
कुंभ राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है. धन से जुड़े मामलों में नुकसान की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें. किसी के कहने पर निवेश करने से बचें. हालांकि जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, करियर और व्यापार के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होती जाएगी. कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रेम संबंधों में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. वैवाहिक जीवन भी सुखद और संतुलित बना रहेगा.
मीन साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: बृहस्पति
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्ममंथन और भविष्य की योजनाओं को तय करने के लिए उपयुक्त रहेगा. इस दौरान आप अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. करियर और व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और नई नौकरी के अवसर भी सामने आ सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. जो लोग भूमि या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल हो सकता है. सप्ताह के अंतिम दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेंगे और उच्च शिक्षा से जुड़ी कोशिशें सफल हो सकती हैं.




