Weekly Horoscope: किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क? जानें मेष से लेकर कर्क तक का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए करियर, पैसा और रिश्तों के लिहाज से कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कुछ राशियों को नए अवसर मिलेंगे तो कुछ को धैर्य और सावधानी के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी.
मेष से लेकर कर्क तक का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 2026 From June 29 to July 5: नया सप्ताह अपने साथ नई संभावनाएं, बदलाव और अवसर लेकर आ रहा है. ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है, जबकि कुछ लोगों को धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी.
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा. कहीं सफलता के नए रास्ते खुलेंगे तो कहीं मेहनत और संयम से आगे बढ़ेंगे.
मेष साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: मंगल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई उम्मीदों और सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ हो सकती है, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और अतिरिक्त आय के योग बनने से सुख-सुविधाओं पर खर्च करने की संभावना है. हालांकि किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना आपके हित में रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और घर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: शुक्र
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा. सफलता मिलेगी, लेकिन उसके लिए लगातार प्रयास करना होगा. नौकरी करने वाले लोगों को सहक र्मियों के साथ मतभेद से बचने की सलाह है. सप्ताह के मध्य में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है और लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा तथा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिहाज से अनुकूल रहेगा.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: बुध
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रगति और नए अवसर लेकर आएगा. करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन पारिवारिक मामलों में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की भी संभावना है.
कर्क साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: चंद्र
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा. आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मनपसंद कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सप्ताहभर अपनी वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें. मानसिक तनाव से बचने के लिए योग, ध्यान और नियमित दिनचर्या अपनाना लाभदायक रहेगा.




