Weekly Horoscope 2026: मेष से कर्क तक, जानें किस राशि पर होगी धनवर्षा और किसे बरतनी होगी सावधानी
साप्ताहिक राशिफल में मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत दिए गए हैं. कुछ राशियों को लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को सावधानी और धैर्य से फैसले लेने की जरूरत होगी.
मेष से लेकर कर्क तक का 22 जून से लेकर 28 जून तक का राशिफल
Weekly Horoscope 2026 from June 22 to 28: हर सप्ताह ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का असर अलग-अलग राशियों पर देखने को मिलता है. कोई राशि आर्थिक मामलों में लाभ की ओर बढ़ सकती है, तो किसी को नौकरी, रिश्तों और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है. इस साप्ताहिक राशिफल में जानिए मेष से कर्क राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय...
इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए नए अवसर, धन लाभ और सफलता के संकेत मिल रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों को फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है. नौकरी, व्यापार, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में ग्रहों की स्थिति क्या संकेत दे रही है, आइए जानते हैं साप्ताहिक भविष्यफल...
मेष साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: मंगल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है. घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी, जिसके कारण समय और ऊर्जा अधिक खर्च होगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ और चुनौतियों दोनों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के दौरान लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं. परिवार का सहयोग मिलता रहेगा और घरेलू माहौल सामान्य से बेहतर रहेगा.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: शुक्र
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहने वाला है. धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा. किसी नई योजना में निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपेक्षित परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, जबकि व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है. साझेदारी में किए गए कार्य सफलता दिला सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: बुध
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. कानूनी या दस्तावेजी मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं सामने आएंगी और निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. सप्ताह के मध्य में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और संवाद कौशल से समस्याओं का समाधान निकल जाएगा. रिश्तों में चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी.
कर्क साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: चंद्रमा
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत आर्थिक रूप से अच्छी रहेगी, लेकिन बाद में खर्च बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता रखने की जरूरत होगी, क्योंकि थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें. फिलहाल जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है और नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं. मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा.




