Begin typing your search...

हाथ की उंगलियां खोल सकती हैं आपके व्यक्तित्व के राज! जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की उंगलियों का आकार व्यक्ति के स्वभाव, सोच और व्यक्तित्व के कई राज खोल सकता है. जानिए कौन सी उंगली क्या संकेत देती है.

हाथ की उंगलियां खोल सकती हैं आपके व्यक्तित्व के राज! जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
X
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro2 Mins Read

Updated on: 21 Jun 2026 7:30 AM IST

हस्तरेखा शास्त्र में केवल हथेली की रेखाओं को ही नहीं, बल्कि हाथ की उंगलियों की बनावट को भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उंगलियों का आकार, लंबाई और बनावट व्यक्ति के व्यक्तित्व, सोच और कार्यशैली के बारे में कई संकेत दे सकती है.

इसके अलावा हाथ की बनावट, पर्वतों और ज्योतिषीय कारणों का भी अध्ययन आवश्यक माना जाता है. आइए जानते हैं कि उंगलियों के अलग-अलग प्रकार व्यक्ति के स्वभाव के बारे में क्या संकेत देते हैं.

नुकीली उंगलियां

जिन लोगों की उंगलियों के सिरे नुकीले होते हैं, वे आमतौर पर रचनात्मक और सौंदर्यप्रिय माने जाते हैं. ऐसे लोगों को कला, साहित्य, संगीत और सृजनात्मक कार्यों में विशेष रुचि होती है. ये अपने जीवन और कार्यों में व्यवस्थित तरीके को पसंद करते हैं. कल्पनाशक्ति इनकी बड़ी ताकत होती है और अक्सर ये नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं.

चपटी उंगलियां

चपटी उंगलियों वाले लोग कर्मठ और सक्रिय स्वभाव के माने जाते हैं. इनमें किसी काम को पूरा करने का मजबूत जज्बा होता है और ये चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं. ऐसे व्यक्ति नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं और अपने क्षेत्र में दक्षता हासिल करने का प्रयास करते हैं. मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर ये लोग अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल हो सकते हैं.

लंबी उंगलियां

लंबी और आकर्षक उंगलियों वाले लोग गहरी सोच रखने वाले और विश्लेषणात्मक प्रवृत्ति के माने जाते हैं. इन्हें ज्ञान अर्जित करना, शोध करना और नए विषयों को समझना पसंद होता है. दर्शन, साहित्य, संगीत और रचनात्मक क्षेत्रों में इनकी विशेष रुचि हो सकती है. ये लोग किसी भी विषय को विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं. हालांकि कई बार अत्यधिक भावुकता या अधिक सोचने की आदत इनके निर्णयों को प्रभावित कर सकती है.

चौकोर उंगलियां

जिन लोगों की उंगलियां चौकोर या वर्गाकार होती हैं, वे व्यवहारिक और अनुशासित स्वभाव के माने जाते हैं. ऐसे लोग योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करते हैं और नियमों का पालन करने में विश्वास रखते हैं. व्यापार, प्रबंधन और संगठनात्मक कार्यों में इनकी क्षमता अच्छी मानी जाती है. निर्णय लेने से पहले ये हर पहलू पर विचार करते हैं और जल्दबाजी से बचते हैं.

अगला लेख