Begin typing your search...

Kartik Purnima 2024: साल की सबसे शुभ पूर्णिमा! जानें नवंबर में कब और कैसे मिलेगा कार्तिक स्नान का पूरा फल

इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि का आरंभ 15 नवंबर की सुबह 6:19 बजे से होकर समापन 16 नवंबर की सुबह 2:58 बजे पर होगा. कार्तिक पूर्णिमा का दिन स्नान-दान और पूजन का विशेष महत्व रखता है, जिसे सुबह से लेकर सूर्यास्त तक करना शुभ माना जाता है.

Kartik Purnima 2024: साल की सबसे शुभ पूर्णिमा! जानें नवंबर में कब और कैसे मिलेगा कार्तिक स्नान का पूरा फल
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Published on: 12 Nov 2024 8:05 PM

Kartik Purnima 2024: इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि का आरंभ 15 नवंबर की सुबह 6:19 बजे से होकर समापन 16 नवंबर की सुबह 2:58 बजे पर होगा. कार्तिक पूर्णिमा का दिन स्नान-दान और पूजन का विशेष महत्व रखता है, जिसे सुबह से लेकर सूर्यास्त तक करना शुभ माना जाता है.

स्नान-दान का विशेष मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का अत्यधिक महत्व है. माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी दोष दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है. इस वर्ष स्नान-दान का शुभ मुहूर्त 15 नवंबर को सुबह 4:58 बजे से 5:51 बजे तक है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भक्त भगवान सत्यनारायण का पूजन करते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलते हैं. 15 नवंबर को चंद्रोदय का समय शाम 4:51 बजे रहेगा.

कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सभी देवी-देवता गंगा नदी पर आते हैं, इस कारण कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. इस दिन श्रद्धालु गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करते हैं और दान-पुण्य करते हैं. इस दिन तिल, अन्न और दूध का दान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.

दीपदान का लाभ

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और सभी कष्टों का निवारण होता है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दीपदान करने से देवी-देवता विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसके सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करते.

अगला लेख