Begin typing your search...

02 जून को गुरु का उच्च राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव

02 जून कोबृहस्पति उच्च राशि में गोचर करने जा रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. इस गोचर से कुछ राशियों को करियर, धन और भाग्य में फायदा मिल सकता है, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

02 जून को गुरु का उच्च राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव
X
( Image Source:  AI SORA )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro6 Mins Read

Updated on: 7 April 2026 6:30 AM IST

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को सबसे शुभ और कल्याणकारी ग्रह माना जाता है. यह ज्ञान, धन, धर्म, भाग्य, शिक्षा, संतान, विवाह और समृद्धि के कारक ग्रह है. जब भी गुरु अपनी राशि बदलते हैं, तो उसका प्रभाव न केवल व्यक्ति विशेष बल्कि पूरे समाज और देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार, 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं. कर्क राशि में गुरु का गोचर अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यहां गुरु अपनी पूर्ण शक्ति में रहते हैं.

यह गोचर 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा, इसके बाद गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस वर्ष गुरु की चाल सामान्य से कुछ तेज जिसे ज्योतिष में अतिचारी कहा जाता है, उसके रहने के कारण इनका प्रभाव भी तेजी से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. आइए अब जानते हैं कि गुरु के इस महत्वपूर्ण गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए गुरु चौथे भाव में गोचर करेंगे, जो सुख, संपत्ति और माता से जुड़ा होता है. यह गोचर आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु तीसरे भाव में गोचर करेंगे. इससे आपके साहस, आत्मविश्वास और प्रयासों में वृद्धि होगी. इस दौरान आप नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा भी करेंगे. यात्रा से लाभ मिल सकता है, खासकर जो लोग मीडिया, लेखन या पर्यटन से जुड़े हैं उन्हें विशेष फायदा होगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए गुरु दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो धन और वाणी का स्थान होता है. इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और बचत भी बढ़ेगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे. करियर में भी तरक्की के अच्छे संकेत हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद खास है, क्योंकि गुरु आपकी ही राशि में यानी लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं. इससे आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आप खुद को अधिक सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि कुछ मामलों में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सावधानी भी जरूरी है. कुल मिलाकर यह समय उन्नति देने वाला रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए गुरु बारहवें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव खर्च, विदेश और आध्यात्म से जुड़ा होता है. इस दौरान खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें. हालांकि आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी. विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए गुरु ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जो आय और इच्छाओं की पूर्ति का भाव है. यह समय आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. आय में वृद्धि होगी और लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. नए मित्र बनेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा. व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु दशम भाव में गोचर करेंगे, जो करियर और कार्यक्षेत्र का स्थान होता है. हालांकि गुरु आपके लिए मिश्रित फल दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं और मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है. इस दौरान विवादों से बचना जरूरी है. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर अंत में सफलता जरूर मिलेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए गुरु नवम भाव में गोचर करेंगे, जो भाग्य और धर्म का भाव है. यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. शिक्षा, संतान और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी. यात्रा के योग भी बन सकते हैं जो लाभदायक रहेंगे.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गुरु अष्टम भाव में गोचर करेंगे. यह समय थोड़ा सावधानी बरतने वाला हो सकता है. अचानक बदलाव या अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं. हालांकि आध्यात्मिक रूप से यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा. गुप्त ज्ञान और रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए गुरु सातवें भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान दांपत्य जीवन में सुधार होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. व्यापार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है. नए अनुबंध और समझौते आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए गुरु छठे भाव में गोचर करेंगे, जो रोग, ऋण और शत्रु का भाव होता है. इस समय आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें. हालांकि मेहनत और धैर्य से आप इन समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु पंचम भाव में गोचर करेंगे, जो शिक्षा, संतान और प्रेम का भाव है. यह समय आपके लिए राहत और खुशियां लेकर आएगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.

अगला लेख