Begin typing your search...

Holi 2026: होली पर मालव्य और शुक्रादित्य समेत बनेंगे 5 राजयोग, इन राशियों के करियर-कारोबार में तरक्की के योग

Holi 2026 पर बनने वाले 5 बड़े राजयोग धन, पद-प्रतिष्ठा और अवसरों में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं. वृषभ, मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए यह पर्व किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है.

holi 2026 rajyog rashifal career business labh
X
( Image Source:  Sora AI )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro4 Mins Read

Updated on: 24 Feb 2026 7:30 AM IST

इस वर्ष 4 मार्च 2026 को होली है. इस बार होली पर बहुत ही शुभ और प्रभावशाली योगों का निर्माण होने वाला है. ऐसे में इस वर्ष होली का पर्व ज्योतिष के नजरिए से बहुत ही विशेष माना जाता है. ज्योतिषशास्त्र में जब भी किसी पर्व के मौके पर राजयोग का निर्माण होता है तो इसे बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष होली पर मालव्य राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण योग और धन शक्ति योग जैसे महत्वपूर्ण राजयोग का निर्माण होगा.

होली पर बनने वाले ये 5 राजयोग शुक्र, बुध और सूर्य जैसे प्रमुख ग्रहों की स्थितियों के कारण बनेगा. ऐसे में एक साथ होली पर 5 राजयोग बनने से व्यक्ति के जीवन धन-संपत्ति, मान-सम्मान और बेहतर अवसरों में वृद्धि होने के योग हैं. होली पर बने इन राजयोगों का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए होली पर बनने वाला 5 तरह का राजयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित हो सकता है. इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं, जो भौतिक सुख-सुविधाओं, धन-संपदा और विलासिता के कारक होते हैं. ऐसे में शुक्र की मजबूत स्थिति से मालव्य राजयोग बनेगा जिससे वृषभ राशि के जातकों को धन-दौलत, ऐशोआराम और सुख-सुविधा में कोई भी कमी नहीं होगी. धन प्राप्ति के मौके बनेंगे और आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा. आपका कही से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. जो लोग नई प्रॉपर्टी या वाहन आदि की खरीदारी के सोच रहे हैं उनको लाभ होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए होली पर ग्रहों के संयोग से बना 5 राजयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देव होते हैं, ऐसे में बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव मिथुन राशि वालों पर होगा. जिसे बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है. बुध और सूर्य की युति बना बुधादित्य राजयोग आपके बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और निर्णय क्षमता में वृद्धि करवाता है. नौकरी में नए मुकाम और मान-सम्मान में वृद्धि दिलाते हैं और व्यापार में अच्छा मुनाफा के कारक हैं. ऐसे में यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए होली पर बना 5 राजयोग अत्यंत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा. सिंह राशि क स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं. ऐसे में सूर्य से बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग आपके मान-सम्मान और धन-संपदा में वृद्धि करवाते हैं. इससे आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि, प्रबंधन और सरकारी प्रशासनिक कार्यों में उपलब्धि मिल सकती है. इस दौरान आपको एक साथ कई तरह शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.

तुला राशि

होली पर 5 राजयोग का बनना तुला राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है. तुला राशि के स्वामी शुक्र देव होते हैं, ऐसे में मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजगोग का फायदा मिलेगा. आय में इजाफा , मान-सम्मान में वृद्धि और सभी तरह के ऐशोआराम की सुविधा प्राप्ति होगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शुक्र केंद्र भाव में मजबूती स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति को आर्थिक स्थिरता, सौंदर्य और कला में ख्याति मिलती है. ऐसे में आय में इजाफा और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग है. नई योजनाओं आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती है.

तीज-त्योहार
अगला लेख