2 अप्रैल को हनुमान जयंती, इन चार राशियों पर हमेशा रहती है हनुमानजी की विशेष कृपा और नहीं आने देते कोई संकट
2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जाएगा. ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों पर हनुमानजी की विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे उनके जीवन में संकट कम आते हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं.
हनुमान जी की प्रिय राशियां
चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को भगवान हनुमान का प्रकट उत्सव मनाया जाता है. इस वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि गुरुवार, 2 अप्रैल को पड़ रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग में चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव के अंशावतार हनुमान जी का जन्म माता अंजनी और वानराज केसरी के यहां हुआ था. हिंदू धर्म में भगवान हनुमान की कलयुग का देवता माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी आज भी इस धरती पर मौजूद हैं. हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और ऐसी धार्मिक मान्यता हैं कि जो भी भक्त सच्चे मनन से हनुमानजी की पूजा-आराधना करते हैं उनकी हर एक मनोकामना पूरी होती है और संकटों से मुक्ति मिलती है.
वहीं ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को शांत करने के लिए और अपनी पक्ष में करने के लिए हनुमान जी पूजा-आराधना करने का विशेष महत्व होता है. ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियां भी है जिनके ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है. इन राशियों के ऊपर हनुमान जी कृपा होने से कुछ राशि वालों को सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है. ऐसे में आइए जानते हैं हनुमान जी की कौन-कौन सी राशियां होती हैं सबसे ज्यादा प्रिय.
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं और हनुमान जी की यह राशि प्रिय राशियों में से एक होती है. इस राशि के जातकों के ऊपर हनुमान जी विशेष कृपा रहती है. इस राशि के जातक बहुत ही साहसी, पराक्रमी, आत्मविश्वासी और बुद्धिमान होते हैं. इस राशि के ऊपर हनुमान जी की कृपा होने से जीवन में आने वाली बाधाएं फौरन ही दूर हो जाती हैं. हनुमान जी की विशेष कृपा होने से इन राशियों की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहती है. मेष राशि वालों के जीवन में धन और मान-सम्मान की कोई भी कमी नहीं होती.
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि भी हनुमान जी प्रिय राशियों में से एक राशि होती है. इस राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है. सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं ऐसे में हनुमान जी की विशेष कृपा इस राशि के जातकों पर रहती है. सिंह राशि के जातकों को कभी धन की कमी नहीं होती है. हनुमान जी कृपा रहने के कारण ये बहुत ही छोटी उम्र में सफलताओं को प्राप्त करते हैं. सिंह राशि के जातकों को मंगलवार और शनिवार के दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इससे परेशानियां दूर होती हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं ऐसे में इस राशि के जातकों पर हमेशा ही हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है. यह राशियां हनुमान जी की प्रिय राशियों में से एक होती है. इन राशियों के ऊपर हनुमान जी की कृपा रहने के लिए कभी धन और मान-सम्मान की कोई भी कमी नहीं होती है. हनुमान जी की कृपा होने से इन्हें नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है उनके ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा मिलती है. कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलता है. ऐसे लोग हमेशा अपने शत्रुओं पर भारी रहते हैं. ऐसे लोग कम उम्र में खूब तरक्की प्राप्त करते हैं.




