2 जून को सबसे बड़ा गोचर, गुरु की पड़ेगी शनि पर द्दष्टि; इन चार राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ
2 जून को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जहां से उनकी दृष्टि शनि पर पड़ेगी. इस बड़े ज्योतिषीय बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं.
गुरु-शनि का दुर्लभ संयोग 2 जून से शुरू
Guru Gochar Shani Effect, Jupiter aspect on Saturn Zodiac benefits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाएं घटेंगी. दरअसल, 2 जून को देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं. इसके साथ ही गुरु की द्दष्टि शनि पर पडेगी. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 2 जून को सुबह करीब 2 बजकर 25 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में 31 अक्टूबर तक रहेंगे, फिर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से गुरु की द्दष्टि शनि पर पड़ेगी, शनि जो गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में ही विराजमा हैं. इस तरह से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों की तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा...
1- मेष राशि
2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में मौजूद होंगे, जिससे मेष राशि वालों के लिए आने वाले दिन बहुत ही शुभ साबित होगा. मेष राशि वालों के लिए गुरु चौथे भाव में गोचर करेंगे. ऐसे में गुरु की द्दष्टि शनि के ऊपर पड़ने से कई परेशानियों से राहत मिलेगी. इस दौरान लंबे समय से हो रही परेशानियां खत्म होंगी, आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और आय के अतिरिक्त साधनों में वृद्धि होगी.
2- वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर करना और शनि पर द्दष्टि पड़ना बहुत ही शुभ और अप्रत्याशित लाभ देने वाला साबित होगा. वृषभ राशि वालों के लिए देवगुरु तीसरे भाव में गोचर करेंगे साथ ही शनि ग्यारहवें भाव में विराजमान हैं. ऐसे मे आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. नौकरी-करियर मे अच्छा प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे.
3- कर्क राशि
गुरु का गोचर और इनकी द्दष्टि शनि के ऊपर पड़ने से कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा. गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से हंस राजयोग का निर्माण होने से आय में अच्छी वृद्धि, लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे. आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और अचानक लाभ के एक साथ कई अवसर आएंगे. अधूरे कार्यों को पूरा करने में आपको अच्छी सफलता मिलेगी.
4- तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर और शनि पर द्दष्टि पड़ना बहुत ही अच्छा और लाभकारी माना जाता है. इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. घर-परिवार के लोगों के बीच प्रेम संबंध मजबूत होंगे. जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के लिए बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी. धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.




