Begin typing your search...

Dhanteras 2024: जानें कब है धनतेरस और पूजा का शुभ मुहूर्त, इस दिन खरीदें ये चीजें बढ़ेगी बरकत

दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए विशेष होता है, लेकिन इससे पहले भी कुछ खास पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें से धनतेरस का अपना अलग महत्व है. यह त्योहार दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है और इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं इस साल कब है धनतेरस और पूजा का शुभ मुहूर्त.

Dhanteras 2024: जानें कब है धनतेरस और पूजा का शुभ मुहूर्त, इस दिन खरीदें ये चीजें बढ़ेगी बरकत
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Published on: 17 Oct 2024 7:45 PM

Dhanteras 2024: दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए विशेष होता है, लेकिन इससे पहले भी कुछ खास पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें से धनतेरस का अपना अलग महत्व है. यह त्योहार दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है और इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि और धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन कुछ नया खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बरकत बनी रहती है. इसे त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है. आइए जानते हैं इस साल कब है धनतेरस और पूजा का शुभ मुहूर्त.

धनतेरस 2024 की तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:34 बजे से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1:17 बजे तक रहेगी। इसी के चलते धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन विशेष रूप से धन, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति के लिए पूजा की जाती है।

शुभ मुहूर्त

धनतेरस की पूजा का विशेष महत्व होता है और इसे गोधूलि वेला में करना उत्तम माना जाता है. पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर 2024 को शाम 6:31 से रात 8:13 तक का समय पूजा के लिए शुभ माना गया है. इस दौरान भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. इस पूजा से धन और वैभव की प्राप्ति होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है.

धनतेरस का महत्व और इस दिन की खरीदारी

धनतेरस पर खरीदारी को बेहद शुभ माना गया है. इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन, गाड़ी आदि खरीदते हैं ताकि उनके घर में समृद्धि और शुभता बनी रहे. खासकर झाड़ू खरीदने का बहुत महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से धन से संबंधित समस्याओं का निवारण होता है और धन की प्राप्ति के नए अवसर खुलते हैं. साथ ही इस दिन खरीदारी करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है और सकारात्मकता का आगमन होता है.

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसके सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करते.

अगला लेख