Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, होगा अपार लाभ
दीपावली से पहले मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है जो भगवान धन्वंतरि की पूजा और नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए समर्पित है. इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अत्यधिक शुभ माना जाता है. हालांकि, सही समय पर खरीदी गई वस्तुएं ही लाभकारी सिद्ध होती हैं. आइए जानते हैं धनतेरस पर सामान खरीदने का सही समय और शुभ मुहूर्त.

Dhanteras 2024: दीपावली से पहले मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है जो भगवान धन्वंतरि की पूजा और नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए समर्पित है. इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अत्यधिक शुभ माना जाता है. हालांकि, सही समय पर खरीदी गई वस्तुएं ही लाभकारी सिद्ध होती हैं. आइए जानते हैं धनतेरस पर सामान खरीदने का सही समय और शुभ मुहूर्त.
धनतेरस 2024 की तिथि और महत्व
धनतेरस को त्रयोदशी पर्व के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी. त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 बजे होगा और इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01:15 बजे पर होगा. इसी वजह से धनतेरस की पूजा 29 अक्टूबर को की जाएगी.
धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदी गई वस्तुएं विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती हैं. 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 बजे से लेकर 30 अक्टूबर को शाम 06:32 बजे तक खरीदारी का शुभ समय रहेगा. इसके अलावा शाम 06:31 से रात 08:13 बजे तक और शाम 05:38 से 06:55 बजे तक भी आप खरीदारी कर सकते हैं. खासकर लक्ष्मी और कुबेर की पूजा और दीपदान के बाद खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
धनतेरस पर क्या खरीदें?
धनतेरस के दिन धातु की वस्तुएं खरीदने की परंपरा है. सोना-चांदी, कांसा, तांबा, फूल और पीतल से बनी वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है. इसके अलावा, नए बर्तन खरीदना भी जरूरी होता है, क्योंकि पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे, जो समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक है.
धनतेरस पर सही मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और परिवार पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है.
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसके सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करते.