Begin typing your search...

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, इन 3 राशियों की रातोंरात बदल सकती है किस्मत!

देव दीपावली का पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन, 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन गंगा घाट पर सभी देवी-देवता दिवाली मनाने आते हैं और इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है क्योंकि भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था. इस पावन अवसर पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो विशेष रूप से कुछ राशियों के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे.

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, इन 3 राशियों की रातोंरात बदल सकती है किस्मत!
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 15 Nov 2024 12:32 PM IST

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली का पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन, 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन गंगा घाट पर सभी देवी-देवता दिवाली मनाने आते हैं और इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है क्योंकि भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था. इस पावन अवसर पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो विशेष रूप से कुछ राशियों के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे.

देव दीपावली पर बन रहे शुभ योग

पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर को शाम 5:10 से 7:47 तक प्रदोष काल रहेगा, जो भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन वृषभ राशि में चंद्रमा स्थित होने के कारण गजकेसरी योग बनेगा, जो सौभाग्यवर्धक है. साथ ही शनि ग्रह अपनी मूल राशि कुंभ में होने से शश राजयोग का निर्माण करेगा. इसके अलावा, नवपंचम राजयोग का भी इस दिन संयोग रहेगा, जिससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.

वृषभ राशि

इस देव दीपावली वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी. इस दिन बन रहे योग इनके करियर और व्यवसाय में प्रगति का संकेत देते हैं. रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि का समय लेकर आएगा. पुराने तनावों से राहत मिलेगी और विवाह के भी योग बन सकते हैं, जिससे जीवन में नई खुशियां आएंगी.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए देव दीपावली नए अवसरों का द्वार खोलेगी. नौकरी में प्रमोशन की संभावना और व्यवसाय में मुनाफा मिलने के योग हैं. यह समय खुशियां और संपन्नता लेकर आएगा.

देव दीपावली के इस विशेष पर्व पर शुभ योगों का लाभ उठाकर अपनी राशि के अनुसार पूजा और दान करें, ताकि मां लक्ष्मी और भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सके.

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसके सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करते.

अगला लेख