Chaitra Navratri 2026: इस नवरात्रि किन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर? मां दुर्गा की कृपा से मिलेगा मनचाहा फल
चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का बेहद पवित्र पर्व माना जाता है, जब मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. इस बार चैत्र नवरात्रि शुभ योगों में शुरू होने जा रहे हैं, जिसका असर कुछ राशियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है.
हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का त्योहार 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जो 27 मार्च तक चलेंगे. चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की विशेष रूप से पूजा-आराधना होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा स्वर्ग लोक से 9 दिनों के लिए पृथ्वी पर वास करती हैं और अपने भक्तों की भक्ति-साधना से प्रसन्न होकर उनको आशीर्वाद प्रदान करती हैं.
इस वर्ष मां शक्ति की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि पर बहुत ही दुर्लभ और शुभ संयोग में शुरू होने वाला है. ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, शनि और शुक्र जैसे ग्रहों का संयोग बनेगा. जिससे चतुर्ग्रही योग का संयोग बना रहेगा. नवरात्रि के शुरू होने पर चार ग्रहों के संयोग के कारण तीन राशि वालों के लिए अच्छा संकेत हैं. इन राशियों के ऊपर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहेगी. आइए जानते हैं कौन सी हैं वह भाग्यशाली राशियां.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि पर एक साथ कई तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है. मां दुर्गा की विशेष कृपा मेष राशि वालों के ऊपर रहेगी. करियर-कारोबार में लाभ के भरपूर अवसर आपको मिलेंगे. अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में है उनको इस दौरान शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आपके रूके हुए काम बहुत ही तेजी के साथ पूरे होंगे. जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा उनको इसमें राहत महसूस होगी. मान-सम्मान और प्रेम जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा.
कर्क राशि
नवरात्रि पर कर्क राशि वालों के एक साथ कई तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. अचानक लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी. आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है. आपकी वित्तीय स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है. कारोबार में कोई नई डील बन सकती है. आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेल-मुलाकात हो सकती है. संतान की तरफ कोई शुभ और अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के ऊपर चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहेगी. विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अच्छी सफलता प्राप्ति हो सकती है. जो लोग किसी तरह का कारोबार आदि करते हैं उनको नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिल सकता है. धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे जिसे आपकी सुख-सुविधाओं में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा फायदा मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं.
चैत्र नवरात्रि 2026 तिथियां
प्रतिपदा (मां शैलपुत्री) 19 मार्च 2026
द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी) 20 मार्च 2026
तृतीया (मां चंद्रघंटा) 21 मार्च 2026
चतुर्थी (मां कुष्मांडा) 22 मार्च 2026
पंचमी (मां स्कंदमाता) 23 मार्च 2026
षष्ठी (मां कात्यायनी) 24 मार्च 2026
सप्तमी (मां कालरात्रि) 25 मार्च 2026
अष्टमी (मां महागौरी) 26 मार्च 2026
नवमी (मां सिद्धिदात्री) 27 मार्च 2026




