Begin typing your search...

22 October Rashifal: किसे मिलेगा सोशल मीडिया फेम शख्स से सपोर्ट, कौन रखें भावनाओं पर कंट्रोल, किसका होगा भाई से झगड़ा

22 अक्टूबर को मिथुन राशि वालों के लिए नए संपर्क तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं, जबकि कर्क राशि को भावनाओं में बहने से बचना होगा. वहीं, मीन राशि वाले भाई के साथ किसी बात पर उलझ सकते हैं, इसलिए बातचीत में सावधानी बरतें.

Rashifal
X

22 अक्टूबर का राशिफल

State Mirror Astro
Edited By:State Mirror Astro5 Mins Read

Updated on: 21 Oct 2026 12:16 PM IST

22 अक्टूबर का दिन किसी के लिए नए मौके लेकर आ सकता है, तो किसी को अपने गुस्से और भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत होगी. मिथुन राशि के जातकों के लिए सोशल मीडिया के जरिए आगे बढ़ने का अच्छा मौका बन सकता है. अगर आप इस क्षेत्र से जुड़े हैं, तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ आपके काम को नई दिशा दे सकता है. वहीं, कर्क राशि वालों को छोटी-छोटी बातों पर भावुक होकर प्रतिक्रिया देने से बचना होगा. आज समझदारी से लिया गया फैसला आपको बेवजह की परेशानियों से दूर रख सकता है.

दूसरी तरफ, मीन राशि के जातकों को परिवार में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. खासकर भाई के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का ध्यान रखें. कई बार छोटी-सी बात भी गलतफहमी की वजह बन जाती है. ऐसे में धैर्य रखना और दूसरे की बात समझने की कोशिश करना बेहतर रहेगा. आइए जानते हैं, 22 अक्टूबर का दिन मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा. सेहत के लिए खानपान पर ध्यान दें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा. जमीन या संपत्ति खरीदने से पहले बड़ों की सलाह लें. विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे. पारिवारिक मामलों में आपकी राय को महत्व मिलेगा. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं. बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और रिश्ते को परिवार की सहमति मिल सकती है. सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज करियर में नई उपलब्धि मिल सकती है. राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के काम की सराहना होगी. कारोबार में लेन-देन बढ़ सकता है. किसी करीबी की बात आपको दुखी कर सकती है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखें. अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक परेशानियां दूर हो सकती हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. सेहत सामान्य रहेगी और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के सामने आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को करियर संबंधी फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए. माता-पिता का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. मित्र से उपहार मिल सकता है. घरेलू काम पूरे होंगे और सेहत अच्छी रहेगी.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. कारोबार शुरू करने की योजना बना रही महिलाओं को अवसर मिल सकते हैं. काम में जल्दबाजी करने से बचें. मित्र की सलाह से नई योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी. ईश्वर की आराधना के लिए समय निकालने से मानसिक शांति मिलेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. करियर की परेशानियों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी. कारोबार में पिता का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

धनु राशि

धनु राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. अच्छे काम के लिए सम्मान मिल सकता है. जरूरी काम समय पर पूरे होंगे. दोस्तों से चल रही अनबन दूर करने की पहल कर सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और परेशानियों का समाधान मिल सकता है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी मेहनत जारी रखें. जरूरत पड़ने पर किसी पुराने परिचित का सहयोग मिल सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. दूसरों की बातों को लेकर परेशान होने से बचें. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. कपड़ा कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. विरोधियों की बातों से सतर्क रहें और परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय संयम बनाए रखें.

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिल सकता है. कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा. अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें. भाई के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें और दूसरों की नकल करने से बचें.

राशिफल
अगला लेख