Begin typing your search...

सर्दियों में कौन सा समय है वॉक करने के लिए सही? जानें यहां

सर्दियों में कोहरा और प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। सुबह के समय ये प्रदूषक हवा में अधिक होते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

सर्दियों में कौन सा समय है वॉक करने के लिए सही? जानें यहां
X
Social Media
( Image Source:  Social Media )
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Published on: 22 Nov 2024 1:36 PM

सर्दियों में सुबह की सैर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन सही समय चुनना बेहद जरूरी है। गलत समय पर वॉक करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

सर्दियों में कोहरा और प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। सुबह के समय ये प्रदूषक हवा में अधिक होते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

इस समय नहीं करनी चाहिए वॉक

सुबह के समय, खासकर 4 से 5 बजे के बीच, कोहरा और स्मॉग का स्तर बहुत अधिक होता है। ये प्रदूषक हवा में घुलकर सांस लेने के साथ हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। ये प्रदूषक फेफड़े, दिल और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे सांस लेने में दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

गलत समय वॉक करने के नुकसान

  • ज्यादा जल्दी सुबह या अंधेरे में ही वॉक करने से ठंडी हवाओं के कारण खांसी, जुकाम, या दमा जैसी समस्याएं आपके साथ हो सकती हैं।
  • ठंडी हवाओं के कारण मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों में दर्द हो सकता है।
  • इन हवाओं से फेफड़ों की सेहत पर भी खराब असर पड़ सकता है, जो सेहत बिगाड़ सकता है।

वॉक करने का ये है सही समय

सर्दियों में सुबह की सैर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन सही समय चुनना बहुत जरूरी है। सुबह 7:30 से 9:00 बजे के बीच वॉक करना सबसे अच्छा माना जाता है। धूप से हमें विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इस समय तापमान थोड़ा बढ़ जाता है, जिससे ठंड कम लगती है और शरीर को गर्म रखने के लिए कम मेहनत करनी पड़ती है।

अगला लेख