Begin typing your search...

इन 'लाल जूस' से करें फैटी लिवर का सामना, मिलेगा फायदा

इन जूस की मदद से लिवर को करें दुरुस्त, फैटी लिवर रहेगा दूर

इन लाल जूस से करें फैटी लिवर का सामना, मिलेगा फायदा
X
( Image Source:  meta ai )
निशा श्रीवास्तव
निशा श्रीवास्तव

Updated on: 16 Oct 2025 11:22 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और खाने पीने की आदतों की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। आजकल के दौर में फैटी लिवर एक बेहद आम बीमारी है, जो खानपान में लापरवाही की वजह से हो रही है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसके दौरान लिवर में फैट जमने लगता है। इस बीमारी के कई खतरनाक असर हो सकते हैं, जिनमें लिवर का खराब होना, डायबिटीज होना या वजन बढ़ना शामिल हैं। आप फैटी लिवर का इलाज करने के लिए अपनी डाइट में इन 5 जूस को शामिल कर सकते हैं।

टमाटर का जूस

फैटी लिवर के इलाज के लिए अपने आहार में टमाटर का जूस शामिल कीजिए। यह स्वस्थ जूस लाइकोपीन से भरपूर होता है, जिसके जरिए ऑक्सीडेटिव तनाव को कम किया जा सकता है। रोजाना एक गिलास टमाटर का जूस पीने से लिवर में जमे फैट से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही यह लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

लाल अंगूर का जूस

लाल अंगूरों से बना पौष्टिक जूस वेट लॉस के लिए एक बढ़िया पेय हो सकता है। इस जूस से आप लिवर में जमे फैट को भी कम कर सकते हैं। लाल अंगूर के जूस में उच्च मात्रा में रेस्वेराट्रोल होता है, जिसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से लिवर साफ होता है, कोलेस्ट्रॉल कम होता है और लिवर खराब होने का खतरा भी कम हो जाता है।

अनार का जूस

एक स्टडी के मुताबिक, अनार का जूस मोटापे और पाचन की बीमारियों से ग्रस्त वयस्कों के लिवर को स्वस्थ बनाने में प्रभावी होता है। इसमें पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनोइड्स मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने और लिवर को मजबूती देने में मदद करते हैं। इसमें पाया जाने वाला एलाजिक एसिड भी फैटी लिवर से लड़ने में सहायता करेगा।

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस लिवर को डिटॉक्स करने और उसके कामकाज को बेहतर बनाने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो खून को साफ करने में मदद करते हैं। चुकंदर का जूस पीने से आप विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर फैटी लिवर से छुटकारा पा सकते। इससे आपका लिवर स्वस्थ बनेगा और उसकी क्षमता बढ़ेगी।

अगला लेख