Begin typing your search...

टैन ट्रेंच कोट, बोल्ड टर्टलनेक और ब्लैक स्टिलेटोज...पेरिस फैशन वीक में तारा सुतारिया ने बिखेरा जलवा, क्यों वायरल हो रहा ये लुक?

तारा सुतारिया अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. पेरिस फैशन वीक में हर्मेस के शो में पहुंचीं तारा ने अपने ऑटम लुक से फैशन लवर्स का ध्यान खींचा. टैन स्वेड ट्रेंच कोट, फिटेड टर्टलनेक, ब्लैक टाइट्स और स्टिलेटो पंप्स के साथ उन्होंने सादगी और लग्जरी का खूबसूरत बैलेंस दिखाया.

टैन ट्रेंच कोट, बोल्ड टर्टलनेक और ब्लैक स्टिलेटोज...पेरिस फैशन वीक में तारा सुतारिया ने बिखेरा जलवा, क्यों वायरल हो रहा ये लुक?
X

फैशन के मामले और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर तारा सुतारिया हमेशा चर्चा में रहती हैं. इस बार उन्होंने पेरिस फैशन वीक में हर्मेस (Hermes) शो में हिस्सा लिया और अपने शानदार लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं है.

उन्होंने ऑटम के मौसम के हिसाब से एक स्टाइलिश और सिंपल आउटफिट चुना, जिसमें क्लासिक टेलरिंग के साथ अलग-अलग तरह के टेक्सचर का बेहतरीन मेल था. उनके खास आउटफिट में एक लंबा टैन स्वेड ट्रेंच कोट शामिल था, जिसमें चौड़ा, स्ट्रक्चर्ड लैपल कॉलर और हैवी, टेक्सचर्ड फिनिश थी, जो उनके लुक को एक शानदार और कंफर्टेबल बना रहा था.


इसके नीचे उन्होंने फिटेड टर्टलनेक स्वेटर पहना था, जिससे उनका लुक बहुत आकर्षक लग रहा था. स्वेटर का बोल्ड रंग कोट के वार्म कैरमल शेड के साथ बहुत अच्छा लग रहा था.


एक्सेसरीज की बात करें तो में उन्होंने सादगी और लग्जरी का बेहतरीन तालमेल बिठाया. छोटे सिल्वर हूप इयररिंग्स और क्लासिक डार्क सनग्लासेस के साथ उनका लुक पूरा हुआ. उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो बाल एक पॉलिश्ड हाई बन में बंधे हुए थे.


आउटफिट के बॉटम की बात करें तो उसमें क्लासिक इवनिंग-वियर और शानदार एक्सेसरीज शामिल थी, जिससे एक आकर्षक और लंबी दिखने वाली आउटलाइन बनी.


इसके साथ ही उन्होंने काली टाइट्स पहनी थीं, जो पॉइंटिड टो वाले स्टिलेटो पंप्स के लिए एक साफ बैकग्राउंड बना रही थीं. इसके साथ ही उन्होंने एक बढ़िया स्ट्रकचर्ड रैक्टैंगुलर शेप का काला शोल्डर बैग लिया हुआ था.

अगला लेख