Begin typing your search...

हर डायरेक्शन में शाइन, बड़ा सोलिटेयर डायमंड... ज्वेलरी एक्सपर्ट ने बताया क्यों है Samreen Kaur की अंगूठी महंगी, जानें खासियत

अर्शदीप ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है. क्रिकेटर ने एक्ट्रेस को 55 लाख की सोलिटेयर डायमंड की रिंग पहनाई.

हर डायरेक्शन में शाइन, बड़ा सोलिटेयर डायमंड... ज्वेलरी एक्सपर्ट ने बताया क्यों है Samreen Kaur की अंगूठी महंगी, जानें खासियत
X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 12 Nov 2026 12:37 PM IST

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने की तैयारी कर ली है. उन्होंने एक्ट्रेस समरीन कौर से सगाई कर ली है. दोनों ने 11 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी दी. न्यूजीलैंड में छुट्टियां बिताने के दौरान अर्शदीप ने समरीन को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और उनकी उंगली में एक खूबसूरत डायमंड रिंग पहनाई. अब इस अंगूठी का डिजाइन और कीमत चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल, अर्शदीप ने समरीन को Tiffany ब्रांड की सोलिटेयर डायमंड रिंग दी है. सेलिब्रिटी ज्वेलरी एक्सपर्ट पीयूष गोयल के मुताबिक, इस तरह की अंगूठी की कीमत करीब 55.26 लाख रुपये यानी 55 लाख से ज्यादा हो सकती है. वहीं, हीरे के वजन के हिसाब से इसकी कीमत 66 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

कितनी है समरीन कौर की अंगूठी की कीमत?

अर्शदीप ने समरीन को मशहूर ज्वेलरी ब्रांड Tiffany की अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया. ज्वेलरी एक्सपर्ट पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर इसकी अनुमानित कीमत बताई है. उनके मुताबिक, अमेरिका में इस तरह की प्लैटिनम और डायमंड वाली अंगूठी की कीमत करीब 59,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में लगभग 55.26 लाख रुपये है.

कैरेट के हिसाब से बदलता है प्राइज

instagram-@samreenkaur__

भारत में भी इस तरह की अंगूठी अलग-अलग वजन के हीरे के हिसाब से मिलती है. जानकारी के मुताबिक, 1.69 कैरेट वाले डायमंड की कीमत करीब 44 लाख रुपये, जबकि 2.10 कैरेट वाले हीरे की कीमत लगभग 66.79 लाख रुपये हो सकती है. हालांकि, असली कीमत हीरे के वजन और दूसरी खूबियों के आधार पर बदल सकती है.

क्या है इस रिंग की खासियत?

instagram-@samreenkaur__

इस अंगूठी की सबसे खास बात इसमें लगा सोलिटेयर डायमंड है. इसमें गोल आकार का चमकदार हीरा लगाया गया है. इसे इस तरह तराशा जाता है कि रोशनी पड़ने पर यह अलग-अलग डायरेक्शन में चमकता है. इसमें प्रॉन्ग सेटिंग का इस्तेमाल किया गया है. यानी हीरे को छोटे-छोटे मेटव के सपोर्ट से अंगूठी में मजबूती से लगाया जाता है. इससे हीरा ऊपर की तरफ उठा हुआ दिखाई देता है और उस पर रोशनी अच्छी तरह पड़ती है.

क्यों खास होती है सोलिटेयर रिंग?

सोलिटेयर रिंग में आमतौर पर एक ही बड़ा हीरा लगाया जाता है. इसका डिजाइन ज्यादा भारी या भरा हुआ नहीं होता. यही वजह है कि यह देखने में सादगी भरी होने के साथ काफी अट्रैक्टिव लगती है. सगाई के लिए ऐसी अंगूठियां पसंद करने की एक वजह इनका हमेशा चलन में बने रहना भी है.

अगला लेख