IPL के फाइनल में फिर छाई Anushka Sharma, पहना 25 हजार से ज्यादा मंहगा आउटफिट, गले में तुलसी माला ने जीता दिल
आईपीएल फाइनल में Anushka Sharma के लुक ने सारी लाइमलाइट लूट ली. इस मैच के लिए एक्ट्रेस ने करीब ₹25,000 से ज्यादा कीमत वाले स्टाइलिश आउटफिट कैरी किया और गले में तुलसी की माला भी पहनी.
अनुष्का शर्मा ने पहना 25 हजार रुपये का आउटफिट
आईपीएल फाइनल के रोमांचक माहौल में एक बार फिर अनुष्का शर्मा ने अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींच लिया. स्टेडियम की चमक-दमक और दर्शकों की भीड़ के बीच उनका एलिगेंट और ग्रेसफुल अंदाज हर किसी को अट्रैक्ट करता नजर आया. इस खास मौके पर एक्ट्रेस का फैशन सेंस भी चर्चा में रहा.
करीब ₹25,000 से ज्यादा कीमत वाले स्टाइलिश आउटफिट में वह बेहद क्लासी और रिफाइंड लुक में नजर आईं. इसके साथ गले में पहनी तुलसी माला ने उनके लुक को सिंपल और स्पिरिचुअल टच दिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
अनुष्का ने में पहना 25, 300 रुपये का आउटफिट
अनुष्का शर्मा ने इस इवेंट के लिए @sezane का लियोनार्ड टॉप पहना था, जिसकी कीमत लगभग ₹11,500 है. इसके साथ उन्होंने उसी ब्रांड की वाइड लेग ट्राउजर ₹13,800 कैरी की, जिसने उनके पूरे लुक को मॉडर्न और क्लासी टच दिया. उनका यह आउटफिट न ज्यादा ओवर था और न ही बहुत सिंपल,बल्कि एक परफेक्ट बैलेंस में नजर आया, जो स्टेडियम जैसे कैज़ुअल-ग्लैम माहौल के लिए बिल्कुल परफेक्ट था.
कैसा था मेकअप और हेयरस्टाइल
अनुष्का का मेकअप बेहद नैचुरल और फ्रेश टोन में रखा गया था. हल्का बेस, सॉफ्ट ब्लश और न्यूड लिप शेड ने उनके चेहरे की नैचुरल चमक को और निखारा. आई मेकअप को भी सटल रखा गया, जिससे उनकी स्माइल और एक्सप्रेशन और अधिक उभरकर सामने आए. बालों को उन्होंने सॉफ्ट पोनीटेल या नैचुरल वेव्स में स्टाइल किया, जिससे पूरा लुक और भी रिलैक्स्ड और एलीगेंट लगा.
ज्वेलरी और एक्सेसरीज़
ज्वेलरी के मामले में अनुष्का ने मिनिमल अप्रोच अपनाई. उन्होंने छोटे इयररिंग्स पहने, जो उनके आउटफिट के साथ खूबसूरती से मेल खा रहे थे. यह मिनिमल ज्वेलरी स्टाइल उनके पूरे लुक को क्लासी और सॉफिस्टिकेटेड बना रही थी. स्टेडियम के शोर और मैच की एक्साइटमेंट के बीच भी अनुष्का शर्मा का यह लुक फैशन स्टेटमेंट बनकर उभरा.




