IPL फाइनल में Anushka Sharma ने पहनी ₹28 लाख की घड़ी, जानें Cartier Panthère वॉच की खासियत
आईपीएल फाइनल में जहां क्रिकेट प्रेमियों की नजरें मैच पर थीं, वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में रहीं. 25 हजार के आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने 28 लाख की Cartier Panthère वॉच कैरी की थी.
IPL फाइनल में अनुष्का शर्मा ने पहनी ₹28 लाख की घड़ी
आईपीएल फाइनल में अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपने बेहद सादगी भरे लेकिन क्लासी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहीं. उन्होंने करीब ₹25 हजार से अधिक कीमत का सफेद आउटफिट पहना था, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आईं.
हालांकि इस बार सिर्फ उनका आउटफिट ही नहीं, बल्कि उनकी कलाई पर सजी एक खास एक्सेसरी भी चर्चा का विषय बन गई. लोगों की नजर उनकी लग्जरी Cartier Panthère वॉच पर जा टिकी, जिसकी कीमत करीब ₹28 लाख बताई जा रही है. यह घड़ी उनके पूरे लुक में लग्जरी और रॉयल्टी का तड़का लगा रही थी.
28 लाख रुपये की घड़ी ने खींचा ध्यान
मैच के दौरान कैमरे की नजर जैसे ही अनुष्का की कलाई पर पड़ी, फैशन प्रेमियों की नजर उनकी घड़ी पर टिक गई. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और फैशन ट्रैकर्स के मुताबिक अनुष्का ने Cartier Panthère वॉच पहनी थी. इस लग्जरी टाइमपीस की कीमत लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है.
क्या है Cartier Panthère वॉच की खासियत?
Cartier Panthère दुनिया की सबसे पॉपुलर लग्जरी घड़ियों में गिनी जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ब्रेसलेट जैसा डिजाइन है, जो इसे केवल घड़ी नहीं बल्कि एक खूबसूरत ज्वेलरी पीस भी बनाता है. इसका डिजाइन बेहद क्लासिक और टाइमलेस माना जाता है, जिसके कारण यह कई सेलिब्रिटीज और फैशन आइकॉन्स की पसंद बनी हुई है.
सेलिब्रिटीज के बीच क्यों है पॉपुलर?
Panthère de Cartier कलेक्शन को उसकी शानदार कारीगरी, प्रीमियम फिनिश और एलिगेंट लुक के लिए जाना जाता है. यह घड़ी फैशन और लग्जरी का बेहतरीन मिश्रण मानी जाती है. यही वजह है कि दुनियाभर की कई मशहूर हस्तियां इसे अपने खास मौकों पर पहनना पसंद करती हैं.
अनुष्का का ओवर ऑल लुक
इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने फ्रेंच फैशन ब्रांड Sezane का बेहद स्टाइलिश टॉप चुना, जिसकी कीमत करीब ₹11,500 बताई जाती है. इसके साथ उन्होंने ब्रांड की सिग्नेचर वाइड-फिट ट्राउजर पहनी, जिसकी कीमत लगभग ₹13,800 है. वहीं, एक्ट्रेस का मेकअप नैचुरल था. इस आउटफिट के साथ अनुष्का ने लाइट इयररिंग्स पहने थे.




