Begin typing your search...

70 हजार की शर्ट ड्रेस में दिखीं Radhika Merchant, सास Nita Ambani ने पहना महज इतने हजार का शरारा

राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी का हालिया लुक लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. जहां राधिका करीब ₹70 हजार की स्टाइलिश शर्ट ड्रेस पहनकर नजर आईं. वहीं नीता अंबानी ने करीब ₹15 हजार का खूबसूरत शरारा पहना.

70 हजार की शर्ट ड्रेस में दिखीं Radhika Merchant, सास Nita Ambani ने पहना महज इतने हजार का शरारा
X

Nita Ambani ने पहना महज 15 हजार का शरारा

( Image Source:  instagram-@ Eternal Hospital )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 5 Jun 2026 1:43 PM IST

राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी जब भी साथ नजर आती हैं, उनका फैशन सेंस लोगों का ध्यान खींच ही लेता है. हाल ही में सामने आई एक तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. इस बार अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका ने करीब ₹70 हजार की लग्जरी ब्रांडेड शर्ट ड्रेस पहनकर अपनी मॉडर्न फैशन चॉइस दिखाई.

वहीं दूसरी ओर, नीता अंबानी ने महज करीब ₹15 हजार कीमत का सिल्क चंदेरी शरारा पहना. हल्के रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट, मिनिमल ज्वेलरी और ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं नीता अंबानी का लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है. अब सोशल मीडिया पर सास-बहू की यह जोड़ी चर्चा में है, जहां एक तरफ राधिका का लग्जरी वेस्टर्न लुक सुर्खियां बटोर रहा है, तो दूसरी तरफ नीता अंबानी की शाही सादगी लोगों का दिल जीत रही है.

राधिका मर्चेंट ने पहनी 70 हजार की ड्रेस

राधिका मर्चेंट ने इंटरनेशनल फैशन ब्रांड Simkhai की Striped Belted Shirt Dress पहनी हुई है. इस ड्रेस की कीमत 70 हजार से ज्यादा है. व्हाइट और ब्लू स्ट्राइप पैटर्न वाली यह ड्रेस काफी मिनिमल लेकिन स्टाइलिश दिखाई दे रही है. ड्रेस के साथ उन्होंने The Row ब्रांड के न्यूड टोन फ्लैट शूज़ कैरी किए हैंं, जो उनके पूरे लुक को बेहद सॉफ्ट और एलीगेंट बना रहे हैं.

राधिका का मेकअप, हेयरस्टाइल और ज्वेलरी

राधिका ने अपने मेकअप को बेहद नैचुरल रखा. उनके चेहरे पर हल्का बेस, सॉफ्ट ब्लश और न्यूड लिप शेड देखा जा सकता है. आंखों पर भी बहुत हल्का मेकअप किया गया है, जिससे उनका फ्रेश और यंग लुक उभरकर सामने आता है. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को बीच से पार्ट करके साफ-सुथरे लो पोनीटेल या बैक-टाइड स्टाइल में रखा है. ज्वेलरी में उन्होंने बहुत कम एक्सेसरीज चुनी हैं. हाथ में एक ब्रेसलेट और छोटी-सी ईयर ज्वेलरी उनके मिनिमल फैशन सेंस को दिखाती हैं.

नीता अंबानी ने पहना 15 हजार का शरारा

नीता अंबानी ने Swadesh का Beige Silk Chanderi Kalidar Sharara पहना है. इस शरारा सेट की कीमत 15,990 रुपये है. हालांकि उन्होंने इसके साथ कस्टमाइज्ड टॉप पहना है, जिसकी कीमत कस्टम डिजाइन के कारण इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है. बेज रंग के इस ट्रेडिशनल आउटफिट पर बेहद खूबसूरत और बारीक कढ़ाई दिखाई देती है, जो इसे रॉयल लुक दे रही है.

नीता अंबानी का कैसा था मेकअप?

नीता अंबानी ने अपने सिग्नेचर ग्लैमरस लेकिन बैलेंस मेकअप किया. उनके चेहरे पर सॉफ्ट फाउंडेशन, हल्का ब्लश, न्यूड पिंक लिपस्टिक और डिफाइंड आई मेकअप दिखाई देता है. हेयरस्टाइल में उन्होंने बालों को सलीके से पीछे की ओर सेट रखा है. ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने भारी हार या बड़े झुमकों की बजाय कानों में छोटे ईयररिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट पहना.

अगला लेख