PM मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को गिफ्ट की ये 3 तरह की Cheese, जानें घर पर कैसे बनाएं वर्ल्ड फेमस Gulmarg चीज़
पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति को 3 तरह की खाने वाली चीज़ गिफ्ट की. बाहर से मुलायम सफेद परत और अंदर से क्रीमी-बटर जैसी बनावट वाली Gulmarg Cheese अपने हल्के मिट्टी जैसे और मशरूमी स्वाद के लिए खास पहचान रखती है.
पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन को भारत की तीन खास चीज गिफ्ट की हैं. इनमें गुलमर्ग, कोणार्क और येऊर शामिल हैं. तीनों का स्वाद, बनावट और तैयार करने का तरीका एक-दूसरे से अलग है. इनमें गुलमर्ग, कोणार्क और येऊर चीज शामिल है. खास बात यह है कि गुलमर्ग चीज को 2026 में ब्राजील के Mundial do Queijo में Super Gold अवॉर्ड भी मिल चुका है.
इन तीनों में गुलमर्ग चीज को आप घर पर भी बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए सामान्य पनीर बनाने से ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है. इसे बनाने के लिए गाय की जरूरत पड़ती है.
क्या होती है गुलमर्ग चीज
गुलमर्ग चीज भी इस लिस्ट में शामिल है. यह फ्रेंच स्टाइल की ब्री चीज़ है, जिसे पाश्चुरीकृत गाय के दूध से तैयार किया जाता है. इसका आकार दिल जैसा है और ऊपर सफेद परत दिखाई देती है. स्वाद की बात करें तो इसमें हल्की मिट्टी और मशरूम जैसी खुशबू महसूस होती है. खास बात यह है कि गुलमर्ग ने 2026 में ब्राजील में हुई Mundial do Queijo do Brasil प्रतियोगिता में सुपर गोल्ड अवॉर्ड हासिल किया था.
कैसे बनाएं गुलमर्ग चीज़?
- गुलमर्ग चीज बनाने के लिए सबसे पहले लगभग 7–8 लीटर पूरे गाय के दूध को चीज बनाने वाले बर्तन में डालें. दूध को करीब 32°C तक हल्का गर्म करें. बहुत ज्यादा गर्म न करें.
- अब मेसोफिलिक स्टार्टर कल्चर के साथ Penicillium candidum और Geotrichum candidum जैसे चीज कल्चर डालें. इन्हीं की मदद से चीज के ऊपर बाद में मुलायम सफेद परत बन जाती है. मिश्रण को हल्के हाथ से मिलाकर करीब एक घंटे के लिए ढककर रखें.
- अब जरूरत के मुताबिक कैल्शियम क्लोराइड और लिक्विड रेननेट मिलाएं. बर्तन को ढककर करीब 1 से 1.5 घंटे छोड़ दें. इस दौरान दूध जमकर नरम दही जैसा बन जाएगा.
- जमे हुए दही को बहुत सावधानी से बड़े टुकड़ों में निकालकर सैनिटाइज किए हुए Brie/Camembert मोल्ड में डालें. इसे दबाएं नहीं. मट्ठा धीरे-धीरे नीचे से निकलने दें. अगले कई घंटों में चीज को सावधानी से पलटते रहें.
- जब चीज काफी हद तक अपना पानी छोड़ दे और आकार पकड़ने लगे, तब उसकी बाहरी सतह पर चीज़ सॉल्ट हल्के हाथ से लगाएं. नमक ज्यादा न डालें.
- अब चीज को लगभग 11–12°C तापमान और 90% के आसपास नमी वाली कंट्रोल जगह में रखें. साफ-सफाई और तापमान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. करीब 1–2 हफ्ते में ऊपर सफेद, मुलायम परत विकसित होने लग सकती है.
- सफेद परत अच्छी तरह बनने के बाद चीज को स्पेशल चीज़ पेपर में ढीला लपेटकर लगभग 4–5°C के रेफ्रिजरेटर में रखें. करीब 2–3 हफ्ते की टोटल एजिंग के दौरान अंदर का हिस्सा धीरे-धीरे नरम और क्रीमी होने लगता है. असली गुलमर्ग भी इसी तरह 2–3 हफ्ते की उम्र में बटरी, सॉफ्ट और चिपचिपा टेक्सचर बनता है.
कौन-कौन सी चीज की गिफ्ट?
पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन के लिए भारत की तीन खास चीज चुनीं. इस तोहफे में गुलमर्ग, कोणार्क और येऊर चीज शामिल हैं. तीनों की अपनी अलग पहचान है और इन्हें अलग-अलग तरीके से तैयार किया जाता है. गुलमर्ग को फ्रेंच Brie चीज की तर्ज पर बनाया जाता है, वहीं कोणार्क में French Tomme चीज का अंदाज देखने को मिलता है. दूसरी ओर, येऊर चीज को स्विट्जरलैंड की मशहूर Gruyère चीज से इंस्पिरेशन लेकर तैयार किया गया है. गुलमर्ग की खास अचीवमेंट यह भी है कि साल 2026 में इसे ब्राजील में हुए Mundial do Queijo कॉम्पिटिशन में Super Gold अवॉर्ड मिला.




