स्लीपिंग पिल्स से करें परहेज, इन तरीकों से आएगी अच्छी नींद
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आना एक आम समस्या बन गई है। कई लोग देर रात तक सोने के लिए जूझते रहते हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आना एक आम समस्या बन गई है। कई लोग देर रात तक सोने के लिए जूझते रहते हैं। कई लोग इसके लिए दवाओं का भी सहारा लेते हैं। हालांकि, नींद की दवाओं के कई साइड एफेक्ट्स हो सकते हैं। ऐसे में आयुर्वेद आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेद में नींद की समस्या को दूर करने के लिए कई आसान और नेचुरल उपाय बताए गए हैं, जो नींद की दवा से कम नहीं है।
आयुर्वेद के अनुसार, नींद, आहार और ब्रह्मचर्य स्वास्थ्य के तीन प्रमुख स्तंभ हैं। अच्छी नींद पाचन शक्ति को बढ़ाती है और शरीर को स्वस्थ रखती है। आइए, आपको बताते हैं, आप रात की अच्छी नींद के लिए किन उपायों की मदद ले सकते हैं।
सबसे पहले समझिए क्यों जरूरी है अच्छी नींद
अच्छी नींद से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इससे तनाव कम होता है। इसके साथ ही अच्छी नींद शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है।
रात की नींद के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं।
सोने से ठीक पहले न खाएं
सोने से कम से कम दो घंटे पहले अपना खाना खा लें। ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि खाना डाइजेशन होने की प्रोसेस के कारण कई बार नींद अच्छी नहीं आती है।
सोने से पहले नहाएं
सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाने से शरीर की थकान दूर होती है और नींद अच्छी आती है।
वज्रासन में बैठें
खाना खाने के बाद 15-20 मिनट तक वज्रासन में बैठें। ऐसा करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और नींद में खलल नहीं पड़ती है। आप आराम से पूरी रात सो सकते हैं।
पैरों को गुनगुने पानी में डुबोएं
सोने से पहले पैरों को गुनगुने पानी में कुछ देर के लिए डुबोएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
पैरों की मालिश
आप चाहें तो सोने से पहले अपने पैरों की मालिश भी कर सकते हैं। पैरों की हल्की मालिश करने से भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नींद अच्छी आती है। तिल के तेल से मालिश करने से अधिक फायदा मिलता है।