Begin typing your search...

ओमेगा थ्री फैटी एसिड में छिपा है तंदरुस्त रहने का राज, जानें फायदे

आपने भी किसी न किसी से ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाने की सलाह सुनी होंगी।

ओमेगा थ्री फैटी एसिड में छिपा है तंदरुस्त रहने का राज, जानें फायदे
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 26 Sept 2024 4:01 AM IST

आपने भी किसी न किसी से ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाने की सलाह सुनी होंगी। ओमेगा थ्री फैटी एसिड ऐसे जरूरी न्यूट्रिएंट में से एक हैं, जो शरीर के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद और महत्वपूर्ण है। खासतौर से ये हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। हर रोज ओमेगा थ्री वाली चीजें खाने से आपकी सेहत को अनेक फायदे हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

दिल की सेहत

ओमेगा थ्री, खास तौर पर EPA और DHA जो कि मैकेरल और सेल्मन जैसी फैटी फिश में पाया जाता है, ये सभी हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। ये ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करते हैं, शरीर में इंफ्लेमेशन होने से रोकते हैं और ब्लड प्रेशर संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं।जोड़ों के लिए फायदेमंद

ओमेगा थ्री के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जॉइंट हेल्थ को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। आर्थराइटिस जैसी स्थिति में ये जॉइंट के मूवमेंट और फ्लेक्सिबिलिटी में मदद करते हैं और दर्द से राहत देते हैं।

मूड और मेंटल हेल्थ

कुछ शोध के अनुसार ओमेगा थ्री फैटी एसिड के सेवन से मूड डिसऑर्डर जैसे एंग्जायटी, डिप्रेशन दूर होते हैं। ये न्यूरोट्रांसमीटर के फंक्शन में मदद करते हैं और मूड बैलेंस करते हैं।

दिमाग का दोस्त

DHA एक प्रकार का ओमेगा थ्री है जो कि ब्रेन टिश्यू का बेहद अहम हिस्सा है। ओमेगा थ्री के सेवन से कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार होता है, मेमोरी शार्प होती है और उम्र के साथ कॉग्निटिव डिक्लाइन कम होता है।

आंखों का साथी

DHA आंखों की रेटीना में भी पाया जाता है। ओमेगा थ्री का सेवन करने से आई साइट अच्छी होती है और उम्र संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन कम होता है

प्रेग्नेंसी में लाभदायक

प्रेग्नेंसी के दौरान फीटस के ब्रेन और आई डेवलपमेंट के लिए ओमेगा थ्री फैटी एसिड बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अक्सर ओमेगा थ्री के सप्लीमेंट भी दिए जाते हैं।

स्किन हेल्थ

ओमेगा थ्री मॉइश्चर रिटेंशन करता है, इंफ्लेमेशन कम करता है और एक्जिमा और सोरियासिस जैसी स्किन संबंधित बीमारियों में लाभ पहुंचाता है। इस तरह स्किन के अच्छे हेल्थ के लिए ओमेगा थ्री फैटी एसिड बेहद जरूरी है।

अगला लेख