Begin typing your search...

हर मर्ज की दवा है कपूर, इस तेल के साथ मिलाकर करें इस्तेमाल

महिलाएं खूबसूरत और मजबूत बाल पाने के लिए क्या-क्या नहीं करती हैं। आज यहां पर हम भी एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहें, जिससे आपके बाल पहले से कहीं ज्यादा सुंदर और खूबसूरत नजर आ सकते हैं।

हर मर्ज की दवा है कपूर, इस तेल के साथ मिलाकर करें इस्तेमाल
X
स्टेट मिरर डेस्क
by: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 16 Sept 2024 12:00 AM IST

महिलाएं खूबसूरत और मजबूत बाल पाने के लिए क्या-क्या नहीं करती हैं। बाजार से महंगे-महंगे से महंगे प्रोडक्ट से लेकर महंगे ट्रीटमेंट तक का सहारा लेती हैं। जरा सी लापरवाही बालों को खराब कर सकती है। ऐसे में आज यहां पर हम भी एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहें, जिससे आपके बाल पहले से कहीं ज्यादा सुंदर और खूबसूरत नजर आ सकते हैं।

अगर आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगातरी हैं, तो आपको अपने बालों की गुणवत्ता को सुधार सकती हैं। सिर्फ बाल ही नहीं, कपूर और सरसों के तेल के कई अन्य फायदे भी हैं। आइए, जानते हैं इस बेहद फायदेमंद मिक्सचर के बारे में।

कैसे बनाएं सरसों और कपूर तेल

इसको बनाने के लिए आप 2 से 3 चम्मच सरसों के तेल में 1 या 2 कपूर की टिक्की डालिए। फिर इसे तब तक गर्म करिए, जब तक कपूर तेल में घुल न जाए। फिर ठंडा होने के लिए रख दीजिए, और बाद में इसे प्रभावित जगह पर लगा लीजिए।

फायदे

कपूर तेल के कई तरह के उपयोग हैं जिसमें से मुख्य रूप से जलन, खुजली और दर्द से राहत पाना है।

इसके अलावा यह बालों के लिए तो जादुई माना जाता है। अगर आप सरसों के तेल में कपूर मिक्स करके लगाते हैं, तो ये बालों का झड़ना, टूटना और दोमुंहे होने पर रोक लगा सकते हैं। इससे रूसी की भी परेशानी से आराम मिलता है। ऐसे में इस मिक्सचर के इस्तेमाल से आप बालों की टेंशन को बाय-बाय कह सकते हैं।

इसके अलावा सरसों और कपूर मिक्सचर के कई फायदे हैं। इसे तलवों में लगाने से आंख की रोशनी तेज होती है। साथ ही इससे दिल की सेहत भी अच्छी होती है। वहीं, कमर दर्द में इस औषधिय तेल को लगाने से राहत मिलती है। इससे शरीर की अकड़न भी दूर होती है।

गठिया के रोगी भी इस मिश्रण से राहत पा सकते हैं। सरसों के तेल और कपूर दोनों में ही एंटी फंगल, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड जैसे कई गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह बाल, आंख और स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। खास बात यह है कि यह आसानी से हर घर में उपलब्ध भी है।

अगला लेख