क्या सच में जून का महीना बदल देता है लव लाइफ? क्या है जून थ्योरी जिसमें होती है नए रिश्ते या पुराने की एंट्री
सोशल मीडिया पर इन दिनों "जून थ्योरी" काफी चर्चा में है. इस थ्योरी के मुताबिक जून के महीने में या तो किसी की जिंदगी में नया प्यार दस्तक देता है या फिर कोई पुराना रिश्ता अचानक दोबारा सामने आ जाता है.
क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ महीनों में अचानक आपकी लव लाइफ में बदलाव आने लगते हैं? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग “जून थ्योरी” कह रहे हैं. इस थ्योरी के मुताबिक जून का महीना रिश्तों में बड़ा टर्निंग पॉइंट लेकर आता है. कहीं नई मोहब्बत की शुरुआत होती है, तो कहीं पुराने रिश्ते अचानक फिर से दस्तक देने लगते हैं.
लोगों का मानना है कि जैसे ही गर्मियों की शुरुआत होती है, वैसे ही जिंदगी में भी इमोशंस और सोशल लाइफ दोनों एक्टिव हो जाते हैं. यही वजह है कि जून को कई लोग प्यार, ब्रेकअप और नए रिश्तों के “इमोशनल शिफ्ट” का महीना मानने लगे हैं. लेकिन क्या वाकई इसके पीछे कोई सच है या यह सिर्फ एक वायरल ट्रेंड है.
क्या कहती है जून थ्योरी?
जून थ्योरी के अनुसार साल के इस समय लोगों की इमोशनल कंडीशन में बदलाव देखने को मिलता है. इस दौरान दो तरह की स्थितियां अक्सर चर्चा में रहती हैं.
- किसी नए व्यक्ति के साथ गहरा और रोमांचक रिश्ता शुरू हो सकता है.
- पुराना पार्टनर या एक्स अचानक कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर सकता है.
- इस वजह से कई लोग जून को रिश्तों के लिए "टर्निंग पॉइंट" वाला महीना मानते हैं.
कैसे बनते हैं इस महीने में ज्यादा रिश्ते?
जून के साथ ही गर्मियों का असर बढ़ जाता है. दिन लंबे होते हैं और लोग घर से बाहर ज्यादा समय बिताने लगते हैं. छुट्टियां, ट्रिप, पार्टियां और दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के मौके बढ़ जाते हैं. जब लोगों की सोशल एक्टिविटी बढ़ती हैं, तो नए लोगों से मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में नए रिश्तों की शुरुआत होना नॉर्मल माना जाता है.
कैसे जुलाई की झलक माना जाता है जून?
इस थ्योरी को मानने वाले लोगों का कहना है कि जून में जो इमोशनल माहौल बनता है, वही आगे पूरे समर सीजन को प्रभावित करता है. आसान शब्दों में कहें तो जून को जुलाई और आने वाले महीनों की "झलक" माना जाता है. अगर इस दौरान किसी की जिंदगी में नया रिश्ता आता है या पुराने रिश्ते में सुधार होता है, तो उसका असर आगे भी देखने को मिल सकता है.
विज्ञान क्या कहता है?
कुछ वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि धूप बढ़ने से शरीर में सेरोटोनिन नाम के केमिकल का लेवल बढ़ सकता है. यह मूड, कॉन्फिडेंस और सोशल बिहेवियर को बेहतर बनाने में मदद करता है. जब व्यक्ति अच्छा महसूस करता है, तो वह लोगों से बातचीत करने, नए एक्सपीरियंस अपनाने और रिश्तों के लिए खुलकर आगे बढ़ने की अधिक संभावना रखता है. यही छोटे-छोटे बदलाव कई बार किसी की डेटिंग और लव लाइफ को नई दिशा दे सकते हैं.




