Begin typing your search...

भारत में Mpox को लेकर बढ़ी चिंताएं, जानें लक्षण

भारत में सामने आया और पहले से दुनियाभर में कहर बरपा रहा यह स्ट्रेन इस संक्रमण का सबसे घातक प्रकार है। ऐसे में हर किसी को इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

भारत में Mpox को लेकर बढ़ी चिंताएं, जानें लक्षण
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 26 Sept 2024 12:01 AM IST

दुनियाभर में तांडव मचा रहा Mpox ने भारत में दस्तक दे दी है। पहले यहां सिर्फ दो एमपॉक्स के मामले सामने आए थे। दरअसल, केरल में UAE से आए एक व्यक्ति में इस संक्रमण के खतरनाक स्ट्रेन Mpox Clade-1 की पुष्टि की गई है। इस खबर के बाद से भारत के स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।

चिंता का विषय इसलिए है, क्योंकि भारत में सामने आया और पहले से दुनियाभर में कहर बरपा रहा यह स्ट्रेन इस संक्रमण का सबसे घातक प्रकार है। ऐसे में हर किसी को इससे सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको Mpox से जुड़ी अहम जानकारी बताते हैं जिन्हें आपको जानना बेहद जरूरी है।

भारत में Mpox Clade-1 का मामला सामने आना एक चिंता का विषय है, क्योंकि Mpox का एक प्रकार, जिसे घातक माना जाता है वह अब भारत में पाया गया है। एमपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो कई तरीकों से फैल सकती है। यह वायरस इन तरीकों से व्यक्ति को अपना शिकार बनाता है-

• त्वचा से त्वचा का संपर्क

• रेस्पिरेटरी ड्रॉपलेट्स

• दूषित वस्तुओं के संपर्क में आना।

एमपॉक्स के लक्षण-

• शरीर में दाने

• बुखार

• गले में खराश

• लिम्फ नोड्स में सूजन

इन लोगों को है ज्यादा खतरा

यह संक्रमण वैसे तो किसी को भी अपना शिकार बना सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका खतरा ज्यादा है। जानकारों के अनुसार, ऐसे व्यक्ति जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो गई है, जो लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं और जो लोग संक्रमित लोगों के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं - जैसे हेल्थकेयर प्रोफेशनल जैसे लोगों को इससे ज्यादा खतरा हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

डॉक्टर बताते हैं कि आमतौर पर इस संक्रमण से संक्रमित ज्यादातर मरीज अपने आप ठीक हो जाते हैं, फिर भी कई बार गंभीर मामले सामने आ सकते हैं, विशेषकर उन लोगों में जो ज्यादा संवेदनशील हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए संक्रमित लोगों के संपर्क से बचना, सही साफ-सफाई बनाए रखना और शरीर में कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

अगला लेख