फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो जानिए क्या खाएं और क्या नहीं
एक समय था जब सांस से संबंधित बीमारियां सिर्फ बुजुर्गों को होती थीं। आजकल ये दिक्कतें न सिर्फ युवाओं बल्कि बच्चों में भी हो रही हैं।

एक समय था जब सांस से संबंधित बीमारियां सिर्फ बुजुर्गों को होती थीं। आजकल ये दिक्कतें न सिर्फ युवाओं बल्कि बच्चों में भी हो रही हैं।
पर्यावरणीय समस्याओं के अलावा दिनचर्या-आहार में गड़बड़ी जैसी कई स्थितियां हैं जो फेफड़ों की बीमारियों को बढ़ाने वाली पाई गई हैं। आप किस तरह के आहार का सेवन करते हैं इसका भी सेहत पर सीधा असर पड़ता है।
जानकार कहते हैं, फेफड़ों सहित कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के लिए गड़बड़ खान-पान को एक महत्वपूर्ण कारक माना गया है। आहार-व्यायाम के पालन के साथ प्रदूषकों से बचना आपके फेफड़ों की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण है। कहीं आप भी ऐसी चीजें तो नहीं खाते-पीते हैं जिससे जाने-अनजाने शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग को नुकसान पहुंच रहा है?
जीवनशैली में बदलाव और आहार में सुधार करके फेफड़ों के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
हेल्दी फैट, प्रोटीन और कॉप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट युक्त कुछ खाद्य पदार्थ, फल और सब्जियां आपके फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं। जबकि कुछ चीजें आपके लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती हैं जिनपर ध्यान दिया जाना जरूरी है।
क्या न खाएं
कुछ चीजें फेफड़ों के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती हैं, जिनका सेवन कम से कम किया जाना चाहिए।
• अध्ययन में पाया गया कि हाई सोडियम वाली चीजों से फेफड़ों की बीमारियों यहां तक कि कैंसर का खतरा हो सकता है।
• डेयरी उत्पाद वैसे तो विटामिन-डी का बेहतरीन स्रोत हैं, हालांकि इसमें वसा भी अधिक होती है, जिसका फेफड़ों की कार्यप्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
• प्रोसेस्ड मीट का अधिक सेवन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता खराब हो जाती है। रेड मीट का भी सीमित सेवन करना चाहिए।
• धूम्रपान और शराब के सेवन को फेफड़ों के लिए सबसे नुकसानदायक माना जाता है।
क्या खाएं
• ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजें फेफड़ों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और इससे संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार है।
• अंडे, दही, गाय का दूध, सोया मिल्क और जूस का सेवन रोज करें।
• प्रोटीन आपकी श्वसन मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे भरपूर आहार से फेफड़ों की कार्यप्रणाली में सुधार होता है।
• विटामिन-डी में सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट वाले प्रभाव होते हैं जिसे फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
• पोटेशियम वाली चीजों को फेफड़ों के कैंसर के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रभावों वाला पाया गया है। केले, एवोकाडो, दूध, फलियों में ये पोषक तत्व होता है।