Begin typing your search...

रोज खाते हैं हल्दी, लेकिन नहीं जानते हैं ये फायदे?

हल्दी भारतीय रसोई का सबसे आम मसाला है। यह जितना आम है, इसके गुण उतने ही खास हैं।

रोज खाते हैं हल्दी, लेकिन नहीं जानते हैं ये फायदे?
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 28 Sept 2024 8:01 AM IST

हल्दी भारतीय रसोई का सबसे आम मसाला है। यह जितना आम है, इसके गुण उतने ही खास हैं। इसके औषधीय गुणों के कारण इसे कई बीमारियों के इलाज में उपयोग किया जाता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। आइए, जानते हैं कि अगर आप हर रोज हल्दी का सेवन करते हैं तो आपको कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

हल्दी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायद होता है। इसे डायबिटीज का पूर्ण समाधान नहीं माना जा सकता। नियमित एक्सरसाइज, सही आहार और डॉक्टर की सलाह लेना भी उतना ही जरूरी होता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर के स्तर की नियमित जांच करवानी चाहिए और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों का सेवन भी करना चाहिए।

हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के में फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इसमें करक्यूमिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है। करक्यूमिन में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता की कार्यक्षमता को सुधारने वाला गुण होता है। इसके अलावा इसमें एंटी-प्रोलाइफरेटिव गुण होते हैं, जो वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करते हैं।

कुछ रिसर्च बताते हैं कि करक्यूमिन कैंसर सेल्स की वृद्धि को रोक सकता है और उन्हें फैलने से भी रोक सकता है। यह कैंसर के इलाज में मददगार हो सकता है, लेकिन केवल हल्दी खाने से कैंसर का इलाज संभव नहीं है। कैंसर एक जटिल बीमारी है और इसके लिए कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और सर्जरी जैसे चिकित्सा उपचार जरूरी होते हैं।हल्दी का सेवन सहायक हो सकता है, लेकिन इसे मुख्य इलाज नहीं माना जा सकता।

हल्दी स्किन की समस्याओं जैसे मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। हर किसी की स्किन अलग होती है और सभी पर इसका असर समान नहीं होता। किसी भी नई चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। इस प्रकार हम देख सकते हैं कि हल्दी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है, लेकिन इसे सभी बीमारियों का रामबाण इलाज मानना गलत होगा। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

अगला लेख