Begin typing your search...

बच्चे के जन्म के बाद ऐसे फिट हो रहीं Karishma Tanna, Spin Bike से Dumbbell तक करती हैं ये एक्सरसाइज

मां बनने के बाद Karishma Tanna अब फिटनेस की राह पर भी लौट रही हैं. उनके जिम से सामने आए वीडियो में Spin Bike, Ring Row, Dumbbell और Weighted Wall Sit जैसी एक्सरसाइज की झलक मिली, जो उनके नए वर्कआउट रूटीन का हिस्सा हैं.

Karishma Tanna
X
( Image Source:  instagram-@karishmaktanna )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 30 Sept 2026 10:52 AM IST

मां बनने के बाद पूरा रूटीन बदल जाता है और Karishma Tanna भी इस नए दौर को धीरे-धीरे अपना रही हैं. बेटे वेद के जन्म के बाद अब वह अपने लिए भी थोड़ा वक्त निकाल रही हैं. कभी सुबह की कॉफी के साथ सुकून के पल तो कभी जिम में पसीना बहाते हुए करिश्मा अपने दिन को बैलेंस करती नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका फिटनेस रूटीन देखने को मिला.

जिम पहुंचते ही करिश्मा ने बिना वक्त गंवाए एक्सरसाइज शुरू कर दी. उन्होंने पहले स्पिन बाइक पर कार्डियो किया और फिर रिंग रो, डंबल एक्सरसाइज और वेटेड वॉल सिट जैसी एक्सरसाइज कीं. डिलीवरी के बाद शरीर को दोबारा फिटनेस रूटीन में लाना एक धीरे-धीरे होने वाली प्रक्रिया है, ऐसे में करिश्मा का यह वीडियो दिखाता है कि वह अपनी फिटनेस पर किस तरह ध्यान दे रही हैं. हालांकि, हर महिला की रिकवरी अलग होती है, इसलिए पोस्टपार्टम वर्कआउट शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

स्पिन बाइक क्या होती है?

करिश्मा ने अपने वर्कआउट की शुरुआत स्पिन बाइक से की. वह कुछ देर इस पर एक्सरसाइज करती नजर आईं. यह एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसमें पैरों की मांसपेशियां काम करती हैं और शरीर एक्टिव होता है. पोस्टपार्टम में एक्सरसाइज की शुरुआत कितनी और कब करनी है, यह व्यक्ति की डिलीवरी और रिकवरी पर निर्भर करता है.

रिंग रो से कैसे करें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग?

कार्डियो के बाद करिश्मा ने रिंग रो किया. इसमें शरीर को संभालते हुए हाथों और पीठ की मांसपेशियों पर काम किया जाता है. इसके बाद उन्होंने डंबल की मदद से कुछ एक्सरसाइज कीं. वेट ट्रेनिंग शरीर की ताकत वापस लाने में मदद कर सकती है, लेकिन डिलीवरी के बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाना जरूरी है.

वेटेड वॉल सिट क्या होता है?

करिश्मा ने अपने वर्कआउट में वेटेड वॉल सिट भी किया. वह दीवार के सहारे बैठने की कंडीशन में रहकर घुटनों के ऊपर वजन पकड़े नजर आईं. यह एक्सरसाइज खासतौर पर पैरों और निचले शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करती है.

अगला लेख