Begin typing your search...

हजारों की व्हाइट ड्रेस के साथ Janhvi Kapoor ने पहने 5 लाख के स्टेटमेंट इयररिंग्स, एथेरियल लुक में दिखी अप्सरा जैसी खूबसूरती

Janhvi Kapoor एक बार फिर अपने एथेरियल लुक से सुर्खियां बटोर रही हैं. हजारों की व्हाइट फ्लोई ड्रेस में उनका सॉफ्ट और ग्रेसफुल अंदाज़ किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहा. वहीं, इस मिनिमल लुक को 5 लाख के स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने रॉयल टच दिया है.

Janhvi Kapoor
X
जान्हवी कपूर ने पहनें 5 लाख के इयररिंग्स
( Image Source:  instagram-@janhvikapoor )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 14 April 2026 12:54 PM IST

जान्हवी कपूर एक बार फिर अपने लेटेस्ट लुक से फैशन लवर्स का दिल जीतती नजर आ रही हैं. हजारों की व्हाइट ड्रेस में उनका यह एथेरियल अंदाज़ बेहद सॉफ्ट, ग्रेसफुल और क्लासी दिखाई देता है. फ्लोई सिलुएट और बैकलेस डिजाइन वाली इस ड्रेस में जान्हवी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं.

इस ड्रेस के साथ जान्हवी ने करीब 5 लाख रुपये के स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने हैं, जो मिनिमल आउटफिट के साथ इतनी रॉयल ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन उनके स्टाइल सेंस को बखूबी दिखाता है.

फ्लोई सिलुएट विद डीप बैक ड्रेस

जान्हवी ने Antithesis ब्रांड की कस्टम ड्रेस पहनी है, जो पूरी तरह से सॉफ्ट और फ्लोई फैब्रिक में डिज़ाइन की गई है. यह ऑफ-व्हाइट या आइवरी शेड की ड्रेस है, जो देखने में बेहद हल्की और एथेरियल लगती है. ड्रेस का बैक डिजाइन खास तौर पर ध्यान खींचता है. क्रिस-क्रॉस स्ट्रैप्स के साथ डीप बैक कट इसे मॉडर्न और सेंसुअस टच देता है. वहीं, शीयर केप जैसी स्लीव्स आउटफिट में ड्रामा और फ्लूइडिटी जोड़ती हैं. यह लुक क्लासिक और कंटेम्पररी फैशन का बेहतरीन मिक्स है.

5 लाख के स्टेटमेंट इयररिंग्स

जान्हवी ने इस ड्रेस के साथ Shachee Fine Jewellery के “The Promise of Eden - Mystique Earrings” पहने हैं, जो इस पूरे लुक का हाईलाइट हैं. इन स्टेटमेंट ईयररिंग्स में मल्टीकलर स्टोन्स और गोल्डन फ्रेम का कॉम्बिनेशन है, जो ड्रेस की सादगी को बैलेंस करते हुए रॉयल फील देता है. इन इयररिंग्स की कीमत 5 लाख के करीब है.

हेयरस्टाइल ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

जान्हवी का हेयरस्टाइल काफी नेचुरल और रोमांटिक रखा गया है. उन्होंने एक मैसी बन बनाया है, जिसमें सामने से कुछ लटें खुली छोड़ी गई हैं. यह स्टाइल उनके चेहरे को सॉफ्ट लुक देता है और पूरे आउटफिट की एलीगेंस को और बढ़ाता है.

मेकअप

मेकअप की बात करें तो उन्होंने ड्यूई बेस के साथ न्यूड टोन मेकअप लुक कैरी किया है. हल्का ब्लश, सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो और मस्कारा उनकी आंखों को डेफिनिशन देते हैं. वहीं, पिंकिश न्यूड लिप शेड उनके लुक को फ्रेश और नेचुरल बनाए रखता है. यह लुक क्लास और मॉडर्निटी का परफेक्ट बैलेंस है. जान्हवी कपूर ने बिना ज्यादा एक्सेसरीज़ के सिर्फ सही सिलुएट, सॉफ्ट मेकअप और एलिगेंट ज्वेलरी के जरिए एक टाइमलेस स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट किया है.

अगला लेख